India’s cheapest Motorcycles: इस समय देश में एंट्री लेवल बाइक्स का क्रेज लोगो में खूब देखने को मिल रहा है क्योंकि कम कीमत में ज्यादा बेहतर ऑप्शन अब आने लगे हैं। इंजन पहले से रिफाइंड हो चुके हैं जिसकी वजह से न सिर्फ बेहतर माइलेज मिलती ही बल्कि मेंटेनेंस का खर्च भी कम ही आता है। जो लोग रोजाना बाइक से लंबी दूरी तरह करते हैं उनके लिए एंट्री लेवल बाइक्स सबसे अच्छा ऑप्शन होती हैं। अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं तो यहां हम आपके भारत की कुछ खास बेहतरीन बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं तो आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती हैं
Honda Shine 100
- कीमत: 65,000 रुपये से शुरू
कीमत: 98.98 cc का इंजनलगा है जो 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। दावा है कि एक लीटर में यह बाइक 65 किलोमीटर की माइलेज देगी करती है। इसके फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक्स लगे हैं। इस बाइक कीमत 65,000 रुपये है। इस बाइक की सीट सॉफ्ट और लंबी है। खराब रास्तों पर यह बाइक आसानी से निकल जाती है। यह कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है जिसकी वजह से अच्छी ब्रेकिंग मिलती है लेकिन डिस्क ब्रेक की कमी फिर भी महसूस होती है। डेली यूज़ के लिए यह एक शानदार बाइक है।
Hero HF100
- 56,318 रुपये से शुरू
हीरो मोटोकॉर्प की HF100 भारत में सबसे ज्यादा बिकती है। कंपनी ने बाइक को छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों के यूजर्स को ध्यान में रखते डिजाइन किया है। इस बाइक में 100cc का इंजन लगा है जो 8.02 PS की पावर देता है। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। एक लीटर में यह बाइक 70 किलोमीटर की माइलेज ऑफर कर है। इस बाइक की सीट आरामदायक है। बाइक में लगे सस्पेंशन काफी सॉलिड है जिसकी वजह से खराब रास्तों पर कोई दिक्कत नहीं होती।इसके सस्पेंशन काफी सॉलिड है जिसकी वजह से खराब रास्तों को आसानी से पार कर सकते हैं। इस बाइक कीमत 56,318 रुपये है।
TVS Sport
- कीमत: 59 881 रुपये से शुरू
एंट्री लेवल बाइक सेगमेंट में TVS Sport सबसे स्टाइलिश बाइक है। इस बाइक में 110cc का इंजन जो 8.29PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें लगी ET-Fi टेक्नोलॉजी से फ्यूल की खपत कम होती है। नॉर्मली इसकी बाइक की माइलेज 70kmpl तक आ जाती है। लेकिन
एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के अनुसार TVS Sport ने माइलेज का नया रिकॉर्ड बनाकर 110.12 की माइलेज प्राप्त की है। बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक लगा है। बाइक के दोनों व्हील्स में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। डिजाइन के मामले में यह बाइक स्पोर्टी है। राजस्थान में TVS Sport ES की एक्स शोरूम कीमत 59 881रुपये है।
TVS XL 100
TVS XL 100
- कीमत: 44,990 रुपये से शुरू
अब बता करते हैं TVS XL 100 के बारे में जिसकी कीमत 44,990 रुपये से शुरू होती है। यह बाइक कम मोपेड है। इंजन की बात करें तो 99.7 cc का फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी वाला 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 4.3 bhp की पावर और 6.5 Nm का टार्क देता है। एक लीटर में बाइक 80 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है।
इस बाइक को आप दो तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप छोटा बिजनेस करते हैं और ज्यादा सामान आपको लोड करना पड़ता है तो TVS XL 100 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसका कर्ब वजन 89 किलोग्राम है जबकि इसका पे-लोड 130 किलोग्राम है। यह एक हैवी ड्यूटी मशीन है। इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है।
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी की जरूरत नहीं! नितिन गडकरी का बयान चौंकाने वाला
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
16 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
21 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
23 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines