Cheapest Electric Scooters in india : इस समय देश में फेस्टिव सीजन की धूम मची है। बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं टू-व्हीलर शो-रूम पर ग्राहकों की लाइन लगी है। लोग तेजी से अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर शिफ्ट हो रहे हैं या 2nd वाहन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इस समय बाजार में हर बजट में आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर देखने को मिल जायेंगे। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको 7 शानदार मॉडल के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Ather 450S
- कीमत: 1.15 लाख रुपये
- रेंज 135km
एथर का 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर आपकी पसंद बन सकता है। इस स्कूटर की कीमत 1.15 लाख रुपये है। एथर एक भरोसेमंद ब्रांड है इसमें 7 इंच का डिस्प्ले लगा है जो कई फीचर्स से लैस है। स्कूटर का डिजाइन स्टाइलिश है। इसमें लगी 2.9 किलोवाट की बैटरी को 80% तक चार्ज होने में 6.5 घंटे का समय लगता है। इसकी रेंज 90 किमी तक है और इसकी टॉप स्पीड भी 90 किमी/घंटा है। यह स्कूटर 3 साल या 30,000 किमी की वारंटी के साथ आती है।
Hero Optima CX 5.0
- कीमत: 104,360 रुपये
- रेंज: 135km
हीरो इलेक्ट्रिक के पास भी कई अच्छे मॉडल हैं, लेकिन कंपनी का Optima CX 5.0 एक बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो हाई रेंज के साथ आता है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इसमें 3 kWh की बैटरी क्षमता मिलती है जो फुल चार्ज पर 135 किमी की रेंज ऑफर करती है और इसकी टॉप स्पीड 55 किमी/घंटा है। फुल चार्ज होने में इस स्कूटर को 6.5 घंटे का समय लगता है। यह 1200-1900 वॉट क्षमता वाली मोटर से चलता है।
Ola S1 X
- कीमत: 69,990 रुपये से शुरू
- रेंज: 95 km
वैसे तो Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर इस लिस्ट में शामिल करने का हमारा कोई इरादा नहीं था क्योंकि कंपनी के स्कूटर भरोसे के लायक नहीं है। आये दिन इनमें आग लगने की घटनायें सामने आती रहती हैं। लेकिन यह एक लोकप्रिय ब्रांड है इसलिए हम इसे शामिल कर रहे हैं। लेकिन हम इस ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सलाह नहीं दे सकते। फिर अगर आप ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो आप कंपनी का S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर चुन सकते हैं ओला का इस स्कूटर की कीमत 69,999 रुपये है। इसमें 2kWh बैटरी पैक दिया है। फुल चार्ज में यह स्कूटर 95 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करता है। इसमें 4.3 इंच का डिस्प्ले दिया है, इसकी टॉप स्पीड 85kmph है।
TVS iQube
- कीमत:1.20 लाख रुपये
- रेंज:100km
TVS iQube एक अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी कीमत 1.20 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। इसमें अलॉय व्हील, डिस्क ब्रेक और डुअल कलर ऑप्शन मिलता है। यह स्कूटर 5 इंच का के डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसमें 3.4 kwh की बैटरी पैक मिलता है। यह हाई स्पीड स्कूटर महज 4.2 सेकंड में 0 से 40km/h की रफ्तार पकड़ लेता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 78 km/h की है। यह सिंगल चार्ज पर 100 किलोमीटर की रेंज देता है।
Bajaj Chetak 2901
- कीमत: 95,998 लाख रुपये
- रेंज:123km
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर अब पहले से ज्यादा किफायती हो गया है। इस स्कूटर की कीमत 95,998 रुपये से शुरू होती है। इसका डिजाइन आपको पसंद आएगा। इसमें डिजिटल कंसोल दिया गया है। इसके अलावा स्कूटर में एलईडी लाइट और डिजाइनर टेललाइट ऑफर की जाती हैं। Bajaj Chetak 2901 में 2.9 kWh की बैटरी पैक मिलता है, इसकी टॉप स्पीड 63 kmph है। फुल चार्ज पर यह होने पर करीब 123 km तक चलेगा। यह स्कूटर 95,998 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। यह 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें दो राइडिंग मोड इको और स्पोर्ट्स मिलेंगे। यह स्कूटर की कीमत 95,998 रुपये से शुरू होती है।
Sokudo Acute
- कीमत: 1,04,890 रुपये
- रेंज: 150km
सोकुडो इलेक्ट्रिक इंडिया का एक्यूट (Acute) इलेक्ट्रिक स्कूटर के बार में भी आप विचार कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,04,890 रुपये है।यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 150 किमी तक की रेंज ऑफर करता है और इसे फुल चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लगता है। इसमें 3.1 kWh लिथियम बैटरी लगी है जिस पर 3 साल/ 30,000 किमी की वारंटी भी मिल रही है। इसमें लगी बैटरी fire-resistant है और इसे हटाया जा सकता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है। Sokudo Acute अपने क्लासिक डिजाइन से ग्राहकों को लुभा रहा है और साथ ही इसकी लंबी रेंज इसका प्लस पॉइंट भी है। यूथ और फैमिली क्लास को यह स्कूटर पसंद आ सकता है।
Kinetic e-Luna
- कीमत: 69,990 रुपये से शुरू
- रेंज: 110km रेंज
Kinetic e-Luna एक किफायती मोपेड जिसे आप अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कीमत 69,990 रुपये से शुरू होती है। इसमें 2kwh की लिथियन ऑयन बैटरी लगी है और सिंगल चार्ज पर यह 110 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। फुल चार्ज होने में इसे करीब 4 घंटे का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि 10 रुपये के खर्च में यह 100 किलोमीटर बेहतर राइड के लिए इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिए हैं। पीछे बैठने वाले के लाइट ग्रैब रेल मिलती है। इस पर आप 150 किलोग्राम तक का सामान लोड कर सकते हैं। चलेगा। इसमें 16 इंच के बड़े व्हील्स दिए हैं।
यह भी पढ़ें: लॉन्च से ठीक पहले देखिये नई Royal Enfield Bear 650 की तस्वीरें, इस दिन होगा कीमत का खुलासा
संबंधित खबरें
नई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
4 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
22 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
23 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
5 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines