हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुजरात प्लांट में बनी मारुति की इस कार ने जापान में मचाया धमाल! क्रैश टेस्ट में मिली 4-स्टार रेटिंग

मारुति सुजुकी के गुजरात प्लांट में बनी फ्रोंक्स को जापान में अक्टूबर, 2024 में लॉन्च किया गया था, जिसमें भारतीय मॉडल की तुलना में लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

जिस कार की हम बात इस रिपोर्ट में कर रहे हैं उसने भारत ही नहीं  जापान में भी अपना दम दिखाया है। हम बात कर रहे हैं भारत में निर्मित मारुति सुजुकी फ्रोंक्स के बारे में, जिसमें जापान न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (JNCAP) क्रैश टेस्ट में 193.8 में से 163.75 अंक हासिल करते हुए 4-स्टार रेटिंग प्राप्त की है। सेफ्टी में इस कार ने 85.8 में से 79.42 अंक प्राप्त किए, जबकि टक्कर सुरक्षा प्रदर्शन में 100 में से 76.33 अंक प्राप्त किए। रिपोर्ट के मुताबिक पैदल यात्री सुरक्षा, साइड टक्कर, लेन प्रस्थान रोकथाम सिस्टम, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम और फुल-रैप फ्रंटल टक्कर परीक्षण में 5 में से 5 स्कोर हासिल किए।

जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स

मारुति सुजुकी के गुजरात प्लांट में बनी फ्रोंक्स को जापान में अक्टूबर, 2024 में लॉन्च किया गया था, जिसमें भारतीय मॉडल की तुलना में लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। आपको बता दें कि भारतीय मॉडल को अभी तक ग्लोबल NCAP या भारत NCAP के तहत क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है।

विज्ञापन

इंजन और पावर

इंजन की बात करें तो जापानी सुजुकी फ्रोंक्स में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है और यह ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सेटअप मिलता है। जबकि भारतीय मॉडल में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। फ्रोंक्स की भारत में कीमत 7.54 लाख से शुरू होकर 13.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। जापानी फ्रोंक्स का निर्माण गुजरात के साणंद में सुजुकी मोटर ग्रुप की फैक्ट्री में किया गया है और इसका बेस मारुति सुजुकी बलेनो से ही लिया गया है। फ्रोंक्स का डिजाइन बेहद स्पोर्टी है। यह फैमिली क्लास को खूब पसंद आती है।

विज्ञापन

फ्रोंक्स का हाइब्रिड मॉडल जल्द होगा लॉन्च

भारत में मौजूदा फ्रोंक्स की खूब बिक्री होती है और यह 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है। माना जा रहा है कि कंपनी इसका हाइब्रिड मॉडल जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। हाइब्रिड मॉडल 30km से ज्यादा की माइलेज ऑफर कर सकती है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के अलावा नए मॉडल में ज्यादा कुछ बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। लेकिन इंजन में कुछ बदलाव किये जा सकते हैं। माना जा रहा है कि नया मॉडल इस साल के अंत तक लॉन्च की जा सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Used Maruti Wagon R: 2.80 लाख में मिल रही है 6.73 लाख वाली मारुति वैगन-आर, ऐसे मिलेगी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola