हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्रिकेटर शैफाली वर्मा के कलेक्शन में शामिल हुई दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक MG, इतनी है कीमत

भारतीय क्रिकेटर शैफाली वर्मा ने MG Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार की डिलीवरी ली है. क्लासिक रोडस्टर डिजाइन, सिजर डोर्स, 3.2 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड और 510 PS की पावर वाली यह कार भारत में EV परफॉर्मेंस का नया स्तर सेट कर रही है. जानें इसकी खासियत और फीचर्स और कीमत.

विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर ने खरीदी नई कार.

Shafali Verma Buys MG Cyberster: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने अब अपनी लाइफ में एक और तेज़ और दमदार साथी शामिल कर लिया है. मैदान पर अपने आक्रामक खेल से पहचान बनाने वाली शैफाली अब सड़क पर भी सबका ध्यान खींचने वाली हैं, क्योंकि उन्होंने MG Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार को अपने गैराज में जगह दी है. कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे तेज MG इलेक्ट्रिक कार है. जिसकी कीमत 78.81 लाख से 87.43 लाख रुपये के बीच है.

युवा क्रिकेटर और MG Cyberster की खास जुगलबंदी

बहुत कम उम्र में तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खेलने वाली शैफाली वर्मा हाल ही में 2025 ICC Women’s World Cup में अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारत की जीत की प्रमुख वजह बनीं. उनके दमदार और निडर व्यक्तित्व के हिसाब से MG Cyberster एक परफेक्ट मैच माना जा रहा है. कंपनी का कहना है कि इस कार का तेज डिजाइन और शक्तिशाली परफॉर्मेंस बिल्कुल शैफाली की ऊर्जा जैसा है.

MG Cyberster का डिजाइन

Cyberster को उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो ड्राइव करते वक्त भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराना पसंद करते हैं. इसका लंबा स्वीपिंग बोनट क्लासिक ब्रिटिश रोडस्टर की छाप देता है. साथ ही इलेक्ट्रिक सिजर डोर्स इसे सुपरकार जैसा प्रीमियम लुक देते हैं. इसका इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल रूफ सिर्फ 10 सेकंड में खुल जाता है, जो इसे और खास बनाता है.

विज्ञापन

स्टाइल और टेक्नोलॉजी का मेल

Cyberster का साइड प्रोफाइल काफी बोल्ड और स्पोर्टी है, जिससे कार को एथलेटिक स्टांस मिलता है. अंदर बैठते ही इसका ड्राइवर-सेंट्रिक डिजिटल कॉकपिट फ्यूचरिस्टिक फील देता है. यह कार ब्रिटिश रोडस्टर की विरासत को नई इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ती है, जो इसे अपनी कैटेगरी में अलग साबित करती है.

3.2 सेकंड में पकड़ती है 100 की स्पीड

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं, बल्कि बेहद शक्तिशाली भी है. डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ यह 510 PS की पावर और 725 Nm का टॉर्क देती है. यही वजह है कि यह कार 0 से 100 km/h की स्पीड सिर्फ 3.2 सेकंड में पकड़ लेती है. इसकी ट्यूनिंग मशहूर F1 इंजीनियर मार्को फाइनएलो ने की है, जिससे इसकी ड्राइविंग स्थिर और बेहद सटीक महसूस होती है.

विज्ञापन

ओपन-टॉप ड्राइविंग का अनोखा अनुभव

Cyberster का इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल रूफ इसे एक अलग ही अहसास देता है. सिर के ऊपर साफ आसमान और पैरों के नीचे शक्तिशाली इलेक्ट्रिक मोटर्स- दोनों का संयोजन ड्राइविंग को एक शानदार अनुभव में बदल देते हैं. यह कार उन लोगों के लिए बनाई गई है जो ड्राइविंग को सिर्फ सफर नहीं, एक एहसास मानते हैं.

भारत में उपलब्धता और एक्सपीरियंस सेंटर

कंपनी ने बताया है कि MG Cyberster को MG SELECT Experience Centres पर देखा और बुक किया जा सकता है. अपनी कीमत, स्टाइल और परफॉर्मेंस के कारण यह कार स्पोर्ट्स EV मार्केट में एक नया स्टैंडर्ड सेट करने की तरफ बढ़ रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अगर इलेक्ट्रिक कार चलाते हैं, तो ये 10 बैटरी टिप्स आपकी जेब का खर्च आधा कर देंगे

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola