भारत की सड़कों पर फिर से स्कूटरों की रफ्तार तेज हो गई है। कुछ साल पहले तक जो स्कूटर हमारे घरों में एक खास जगह बनाए हुए थे वे अब नए जोश के साथ वापसी कर रहे हैं। कभी परिवार के हर सदस्य के सफर का साथी तो कभी कॉलेज जाने वाले युवाओं का स्टाइल स्टेटमेंट स्कूटर हमेशा से एक खास अहमियत रखता है। अब एक बार फिर बढ़ती शहरीकरण, नई टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती मांग के कारण स्कूटरों की बिक्री पुराने रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर है। क्या यह दोपहिया बाजार में नया बदलाव लाएगा?
स्कूटर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, मोटरसाइकिल पीछे छूटी
भारत में स्कूटर की बिक्री एक बार फिर पुराने स्तरों को पार करने के लिए तैयार है और यह मोटरसाइकिल की तुलना में तीन गुना तेजी से बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2024-25 के पहले 11 महीनों (अप्रैल से फरवरी) में स्कूटर की बिक्री 16.6% बढ़कर लगभग 6.3 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह आंकड़ा 6.7 मिलियन यूनिट के प्री-पैंडेमिक रिकॉर्ड को पार कर सकता है। वहीं मोटरसाइकिल की बिक्री सिर्फ 5% बढ़कर 11.2 मिलियन यूनिट रही जो इस श्रेणी में सुस्ती को दर्शाता है।
नई लॉन्चिंग और इलेक्ट्रिक स्कूटर से बढ़ी मांग
विशेषज्ञों के अनुसार, स्कूटर की इस तेजी के पीछे कई कारण हैं जिनमें नई लॉन्चिंग, बढ़ते डिस्काउंट और इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में वृद्धि प्रमुख हैं। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, स्कूटर की बिक्री वित्त वर्ष 2025 में 7 मिलियन यूनिट तक पहुंच सकती है। वहीं मोटरसाइकिल सेगमेंट की मांग में गिरावट आई है खासकर एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल्स की बिक्री पर वित्तीय चुनौतियों का असर पड़ा है। पिछले दो वर्षों में मोटरसाइकिल का कुल बाजार में हिस्सा 63.1% से घटकर 60.7% रह गया है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिल रहा बढ़ावा
इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है। OLA इलेक्ट्रिक, बजाज ऑटो, TVS मोटर और एथर एनर्जी जैसी कंपनियों ने नए स्कूटर लॉन्च किए हैं, जिससे बाजार में हलचल मची हुई है। 2024 में कुल 1.15 मिलियन (11.5 लाख) इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके, जो पूरे टू-व्हीलर बाजार का 6.3% है। सरकार की ‘PM E-ड्राइव’ योजना के तहत 10,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलने से भी लोग ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद रहे हैं।
TVS ने स्कूटर बाजार में बनाई मजबूत पकड़
TVS मोटर ने स्कूटर बिक्री में जबरदस्त बढ़त बनाई है। अप्रैल से फरवरी के बीच इसकी बिक्री 23% बढ़ी, जबकि मार्केट लीडर होंडा (HMSI) की ग्रोथ सिर्फ 12% रही। खासतौर पर TVS के नए मॉडल जुपिटर 110 को लोगों ने खूब पसंद किया, जिससे कंपनी को बड़ा फायदा हुआ। दूसरी ओर, होंडा एक्टिवा की बिक्री फरवरी 2025 में 13% कम हो गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्कूटर की यह बढ़ती मांग आगे भी बनी रह सकती है, जिससे टू-व्हीलर बाजार में बड़े बदलाव हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
6 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
9 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
12 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines