चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD को भारत की तरफ से एक बड़ा झटका लगा है। भारत सरकार अब विदेशी निवेश को लेकर काफी सतर्क हो गई है, खासकर उन कंपनियों को लेकर जो चीन से आती हैं। देश के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने यह साफ़ कर दिया है कि BYD जैसी चीनी कार कंपनियों को भारत में निवेश करने की फिलहाल अनुमति नहीं मिलेगी। यानी BYD के लिए भारत में एंट्री का रास्ता आसान नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BYD की मालिकाना जानकारी बिल्कुल साफ नहीं है। कंपनी का चीन की सरकार और सेना से नजदीकी रिश्ता है। BYD को चीन से आर्थिक मदद और सब्सिडी मिलती है। ये तीन ऐसे कारण सामने आते हैं जिनकी वजह से BYD के लिए NO एंट्री का बोर्ड लग गया है। मीडिया रिपोर्ट में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के हवाले से कहा गया है कि भारत को अपने रणनीतिक हितों को लेकर सतर्क रहना होगा,कि हम किसे निवेश करने की अनुमति देते हैं।भारत अब एलन मस्क की टेस्ला को देश में लाने पर जोर दे रहा है।
पीयूष गोयल ने कहा है कि BYD से उम्मीद है कि कंपनी इंडस्ट्री के नियमों का पालन करेगी। जब भी अनुचित व्यवहार का मामला सामने आता है तो हम निवेश को लेकर सतर्क रहते हैं। ऐसे में लगता है कि चीन की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी BYD के लिए भारत में एंट्री का रास्ता आसान नहीं है। Elon Musk की टेस्ला को टक्कर देने वाली BYD को पहले ये साबित करना होगा कि वह भारत के नियम-कानूनों का सही तरीके सेपालन करेगी या नहीं।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि BYD तेलंगाना में 10 अरब डॉलर का निवेश कर उत्पादन इकाई तैयार कर रही है। हालांकि, कंपनी ने बाद ऐसी किसी भी योजना का खंडन किया था भारत सरकार ने चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी BYD को रेड सिग्नल दिखा दिया है।
यह भी पढ़ें: 6 एयबैग्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ मारुति ग्रैंड विटारा हुई ज्यादा सेफ, जानें कीमत
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
19 mins agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
3 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
17 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
21 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines