SUVs in India: भारत में कारों की संख्या 2012 में 19 मिलियन से बढ़कर 2022 में 49 मिलियन हो गई। इसी अवधि में प्रति 1,000 लोगों पर कार का स्वामित्व 17 से दोगुना होकर 34 हो गया। इस समय देश में SUVs की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। सिर्फ 5 साल पहले, भारत में बिकने वाली हर दूसरी कार हैचबैक होती थी। आज यह घटकर 4 में से एक रह गई है। हुंडई मोटर के अनुसार 50% से ज्यादा बिक्री SUV की ही होती है। देश में गाड़ियां बढ़ रही हैं और उसी के साथ बड़े शहरों में रोड की स्पीड भी कम हो गई है। बेंगलुरु जैसे शहर में इतना गाड़ियां सड़कों पर आ गई हैं की औसत रफ़्तार 18 kmph सिमट गई है। पहले जहां छोटी कारें सड़कों पर दौड़ती थीं, उनकी जगह अब बड़ी SUVs ने ले ली है...
क्यों बढ़ रही है SUV की बिक्री
भारत में एसयूवी की बिक्री बढ़ने का एक कारण यह भी है कि, अब उनकी कीमत एक हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान कार के बराबर आ चुकी है, जिसकी वजह से लोग इस सेगमेंट पर शिफ्ट हो रहे हैं। वहीं SUV खराब रास्तों पर आरामदायक रहती हैं और साथ ही रोड विजिबिलिटी भी बढ़िया मिलती है।
---विज्ञापन---
भारत की अधिकांश सड़कें खराब बनी हुई हैं। यहां तक कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में भी बड़े-बड़े गड्ढे और उभरी हुई सड़कें आम बनी हुई हैं। इतना ही नहीं पूरे देश में खराब डिजाइन वाले स्पीड ब्रेकरों की भी कमी नहीं है। SUV में आपको ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस ऑफर किया जाता है जिसकी वजह से इस तरह की खराब सड़कों को आसानी से पार करने में मदद मिलती है।
---विज्ञापन---
SUV से घूमना लोगों की पहली पसंद
भारत में जब से किफायती SUVs आने लगी हैं, तब से लोगों ने हैचबैक और सेडान कारों की जगह इन्हें खरीदना शुरू कर दिया है। अब लोग हर वीकेंड या छुट्टी वाले दिन SUV से घूमने निकल पड़ते हैं। दिन हो या रात जो, एसयूवी को ड्राइव करते समय मजा तो आता ही ही साथ ही आत्मविश्वास कम नहीं होता। इस समय भारत में कॉम्पैक्ट और मिड साइज एसयूवी जमकर बिक रही हैं।
---विज्ञापन---
सेफ्टी बना सबसे बड़ा कारण
आजकल जितनी भी SUV बाजार में आ रही हैं सभी 4 स्टार और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग से लैस हैं। ये भी एक बड़ा कारण है कि लोग SUV खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। SUV में आपको मजबूत बॉडी मिलती है और सेफ्टी के लिए कई एडवांस्ड फीचर्स भी दिए गये हैं। रोड पर SUV जमकर चलती है। लोगों में अब SUVs का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि जब महिंद्रा ने थार रॉक्स को लॉन्च किया था तो बुकिंग को जबरदस्त रिस्पांस मिला है। बिक्री शुरू होने के पहले घंटे के भीतर 1.76 लाख से ज्यादा बुकिंग मिली।
---विज्ञापन---
6 लाख से शुरू होती है कीमत
अब अन्य कार कंपनियां भी किफायती SUV का निर्माण करने लगी हैं। 6 लाख से एक एसयूवी की कीमत शुरू हो जाती है। 10 लाख से कम कीमत में इस समय काफी मॉडल आपको आसानी से मिल जाएंगे। यही कारण है कि भारत अब SUV का देश बनता जा रहा है।
---विज्ञापन---