हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अब खत्म होगी लंबी लाइन की परेशानी, यहां शुरू हो रहा बैरियर फ्री टोल

भारत में टोल प्लाजा पर लंबी कतारों से छुटकारा दिलाने के लिए NHAI ने देश का पहला MLFF toll system शुरू करने की घोषणा की है। जानें सबसे पहले कहां शुरू होगा ये सिस्टम।

विज्ञापन

Multi-lane free-flow: देश में हाईवे पर टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी-लंबी लाइनें अक्सर ड्राइवरों और यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनती हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ा कदम उठाया है। अब ऐसा सिस्टम आ रहा है, जिसमें टोल देने के लिए गाड़ियों को रुकना नहीं पड़ेगा।

देश का पहला MLFF टोल सिस्टम

NHAI के सहयोग से इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) और ICICI बैंक ने एक एग्रीमेंट किया है। इसके तहत देश का पहला मल्टी-लेन फ्री-फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। ये सिस्टम गुजरात के चोरयासी टोल प्लाजा (NH-48) पर शुरू होगा। यानी यहां से गुजरते वक्त गाड़ियों को रोके बिना ही टोल अपने-आप कट जाएगा।

हरियाणा में भी होगा इस्तेमाल

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस करार पर हस्ताक्षर नई दिल्ली में NHAI मुख्यालय पर किए गए। शुरुआत में यह सिस्टम गुजरात के चोरयासी टोल प्लाजा पर लागू होगा और इसके बाद हरियाणा के घरौंडा टोल प्लाजा (NH-44) पर भी इसे शुरू करने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें- चीन में PM ने की HongQI L5 की सवारी, इस ‘रोल्स रॉयस’ की कीमत और फीचर्स कर देंगे हैरान

आने वाले समय में बाकी जगह लागू होगा

NHAI ने साफ किया है कि यह प्रयोग सिर्फ दो टोल प्लाजा तक सीमित नहीं रहेगा। योजना है कि वित्त वर्ष 2026 तक देश के करीब 25 टोल प्लाजा पर यह सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके लिए उपयुक्त जगहों की पहचान की जा रही है। NHAI चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने कहा कि यह कदम देश में टोलिंग को आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर साबित होगा।

क्या है MLFF सिस्टम?

मल्टी-लेन फ्री-फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम एक हाई-टेक तकनीक है। इसमें गाड़ियों को टोल प्लाजा पर रुकने की ज़रूरत नहीं होती। RFID रीडर्स और ANPR कैमरे (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) गाड़ियों की नंबर प्लेट और FASTag को स्कैन कर लेंगे। इसके बाद टोल शुल्क अपने-आप खाते से कट जाएगा और वाहन बिना रुके निकल जाएगा।

मिलेगा यात्रियों को बड़ा फायदा

इस सिस्टम के शुरू होने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम की समस्या काफी कम हो जाएगी। साथ ही, लोगों का समय बचेगा, ईंधन की खपत घटेगी और प्रदूषण भी कम होगा। सरकार का मानना है कि यह प्रणाली यात्रियों के सफर को आसान और आरामदायक बनाने के साथ-साथ टोल वसूली को भी अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाएगी।

ये भी पढ़ें- E20 फ्यूल पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में 1 सितंबर को सुनवाई, क्या है मामला?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें