Car Discounts in August 2024: मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक इस समय 3 लाख से ज्यादा कारों का स्टॉक डीलरशिप पर पड़ा हुआ है जो धीरे-धीरे पुराना हो रहा है। ऐसे में कार डीलर्स हर से कोशिश कर रहे हैं ताकि पुराना स्टॉक क्लियर हो सके। इसके लिए कारों काफी बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। मारुति सुजुकी, जीप, हुंडई मोटर इंडिया, होंडा कार्स और टाटा मोटर्स की कारों पर डिस्काउंट ही डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप भी इस महीने एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस मॉडल पर है कितना डिस्काउंट…
किस कार पर कितना डिस्काउंट ?
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इस महीने कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। जबकि ग्रैंड विटारा पर 1,28,000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा हुंडई एक्स्टर पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि कंपनी अपनी फैमिली कार Alcazar पर 90,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
इसके अलावा अगर आप होंडा की Eleavte खरीदने की सोच रहे हैं तो इस गाड़ी पर आपको 80,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं टाटा मोटर की Nexon की बिक्री अब लगातार गिर रही है, क्योंकि फेसलिफ्ट मॉडल को ग्राहकों ने नकार दिया है। इस समय इस पर 16,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं टाटा अपनी सबसे महंगी Harrier पर 1,20,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है
Jeep ने भी दे डाला तगड़ा डिस्काउंट
इस महीने में जीप अपनी Compass एसयूवी पर पूरे 2.50 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और लॉयल्टी बोनस भी शामिल है। Compass एसयूवी की एक्स-शो रूम कीमत 20.69 लाख रुपये से लेकर 26.69 लाख रुपये तक जाती है।
इसके अलावा जीप अपनी सबसे प्रीमियम और महंगी एसयूवी Meridian पर 2 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस डिस्काउंट में एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और लॉयल्टी बोनस भी शामिल है।
कीमत की शुरूआत 33.60 लाख रुपये एक्स शोरूम से होती है। इसके टॉप वेरिएंट Overland को 36.97 लाख रुपये की की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह एक फुल साइज़ एसयूवी है जो ऑन रोड के साथ ऑफ रोड पर जमकर चलती है।
यह भी पढ़ें: बार-बार बाइक हो रही है ओवरहीट, तो तुरंत करें ये काम, वरना खुल सकता है इंजन
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
14 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines