India Bike Week 2025: देशभर के बाइक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. भारत का सबसे बड़ा मोटरसाइकिल फेस्टिवल, India Bike Week (IBW), अपनी 12वीं एडिशन के साथ लौट रहा है. हालांकि इसकी तारीखों में थोड़ा बदलाव किया गया है. पहले यह कार्यक्रम 12–13 दिसंबर 2025 को होना था, लेकिन अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है. नई तारीखें हैं 19 और 20 दिसंबर 2025, और जगह वही पुरानी, गोवा का खूबसूरत वगाटर बीच.
क्यों बदली गई तारीखें?
इवेंट के आयोजकों ने जानकारी दी है कि स्थानीय चुनावों के कारण कार्यक्रम की तारीखों में बदलाव करना पड़ा है. ताकि फेस्टिवल बिना किसी प्रशासनिक बाधा के सुरक्षित और बेहतर तरीके से आयोजित किया जा सके.
टिकट धारकों के लिए राहत की खबर
जो लोग पहले ही टिकट खरीद चुके हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. आयोजकों ने बताया कि पहले से खरीदे गए सभी टिकट नई तारीखों पर भी वैध रहेंगे. यानी आपको दोबारा टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है. हालांकि, अगर कोई व्यक्ति नई तारीखों पर नहीं आ पाता, तो वह IBW की ऑफिशियल वेबसाइट से पूरा रिफंड भी प्राप्त कर सकता है. टिकट सेल्स फिर से शुरू होंगी जब सभी बदलाव बुकिंग प्लेटफॉर्म पर अपडेट हो जाएंगे.
इस साल की खास आकर्षण- Harley-Davidson कस्टम बाइक चैलेंज
इस बार के फेस्टिवल की सबसे बड़ी आकर्षणों में से एक होगा Harley-Davidson X440 Custom Build Contest. इसमें देश के तीन टॉप कस्टम बाइक बिल्डर्स हिस्सा लेंगे और स्टॉक Harley-Davidson X440 मोटरसाइकिल को अपने डिजाइन में बदलेंगे. तीनों फाइनलिस्ट्स को 1.5 लाख रुपये का बिल्ड बजट दिया जाएगा, जबकि विजेता को मिलेगा Adventure Bike Rider Festival 2026 (UK) में अपनी बाइक प्रदर्शित करने का मौका.
IBW Flat Track Race- रोमांच से भरा अनुभव
इसके अलावा, Harley-Davidson की तरफ से Flat Track Race भी आयोजित की जाएगी. इसमें Rajputana Customs द्वारा तैयार की गई Harley-Davidson 440X मोटरसाइकिलें इस्तेमाल होंगी. टॉप तीन रेसर्स के लिए 10 लाख रुपये का प्राइज पूल रखा गया है. इस रेस में पावर, परफॉर्मेंस और एड्रेनालिन का भरपूर मजा देखने को मिलेगा.
गोवा में फिर गूंजेगा इंजन का शोर
हर साल की तरह इस बार भी IBW सिर्फ राइडर्स के लिए नहीं, बल्कि बाइक संस्कृति को मनाने का एक बड़ा मौका है. देशभर से बाइकर्स, कस्टम बिल्डर्स और ब्रांड्स गोवा पहुंचेंगे, जहां बाइकिंग के जुनून और आजादी का जश्न मनाया जाएगा.
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
36 mins agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
18 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
21 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines