Scooter Care in rain: इस समय देश के कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश हो रही है। Delhi-NCR में पानी भर जाने की वजह से जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। सड़कें पानी में डूब चुकी हैं जिसकी वजह से गाड़ी चलने वालों के लिए सबसे बड़ी दिक्कतें सामने आती हैं। बीच रास्ते स्कूटर बंद पड़ जाता है। जिसकी वजह से लोग घबरा जाते हैं और ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनकी वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं और साथ ही आपके स्कूटर को भी कोई दिक्कत नहीं होगी।
स्कूटर स्टार्ट करने की कोशिश न करें
बारिश में अगर आपका स्कूटर पानी में डूब जाए तो बिल्कुल भी स्टार्ट न करें। अगर आप स्कूटर को स्टार्ट करेंगे तो इससे स्कूटर में लगा इलेक्ट्रिक सिस्टम खराब हो सकता है, क्योंकि बारिश का पानी स्कूटर के इलेक्ट्रिक सिस्टम से लेकर इंजन में जा सकता है और यह वाकई खतरनाक साबित हो सकता है।
स्पार्क प्लग को निकाल दें
संभव हो तो स्कूटर में लगे स्पार्क प्लग को हटा दें ,क्योंकि बारिश का पानी और किचड़ लगने से पार्ट खराब हो सकता है। इतना ही नहीं इन पर मिट्टी तक जम सकती है और अगर इन्हें ठीक से साफ़ नहीं किया तो ये काम करना बंद कर सकते हैं, फिर बाद में इन्हें ठीक करवाने में एक्स्ट्रा खर्चा आएगा।
अगर स्कूटर में पानी चला जाए ? तो क्या करें
बारिश में स्कूटर चलाते समय अगर उसमें पानी चला जाए तो पहले उसे Main स्टैंड पर लगाने से बचें और जल्दी से स्कूटर को दोनों साइड से झुकाएं, ऐसा करने से स्कूटर में जो पानी गया है वो बाहर निकल जाएगा। अगर कुछ हिस्सों में पानी फिर भी रह गया हो तो टूल किट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बैटरी को डिस्कनेक्ट करें
अगर स्कूटर पानी में डूब गया है तो स्टार्ट करने की कोशिश न करें और जितना जल्दी हो सके बैटरी को डिस्कनेक्ट कर दें। इसे स्कूटर में लगे इलेक्ट्रिक सिस्टम सुरक्षित रहेंगे। स्कूटर को धीरे-धीरे भरे पानी में से निकाल लें और कुछ देर बाद स्टार्ट करें। अगर स्कूटर स्टार्ट न हो तो किसी से धक्का लगा कर भी स्टार्ट कर सकते हैं।
स्पीड में न चलायें
स्कूटर चलाते समय स्पीड का ध्यान रखें और तेज रफ़्तार से चलाने से बचें। स्कूटर के टायर्स छोटे होते हैं, जिसकी वजह से बारिश में इनकी ग्रिप अच्छी नहीं बन पानी और स्लिप होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करने कि स्पीड कम रखें। अगर टायर्स खराब हो गये हैं और घिस गये हैं तो जितना जल्दी हो सके नए टायर्स लगवा लें।
यह भी पढ़ें: Tata की नई Curvv EV, नींद आते ही ड्राइवर को करेगी अलर्ट! कीमत और लॉन्चिंग पर आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
नई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 hrs agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
6 hrs agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
1 day agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
1 day agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
1 day agoइलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
1 day agoHero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
3 days agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
3 days agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
3 days agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines