स्कूटर में समय पर बदल लें इंजन ऑयल, वरना होगा बड़ा नुकसान, खुल सकता है इंजन

स्कूटर के इंजन में अगर समय पर ऑयल नहीं बदला जाये तो इंजन के खुलने तक की नौबत आ सकती है और आपका तगड़ा नुकसान भी हो सकता है। इंजन ऑयल कब बदलना चाहिए ? आइये जानते हैं…

Engine Oil
विज्ञापन

अगर आप स्कूटर की रेगुलर सर्विस करवाते हैं तो फिर आपका स्कूटर जल्दी से ब्रेकडाउन का शिकार नहीं होगालेकिन अगर आप स्कूटर का इस्तेमाल तो बहुत ज्यादा करते हैं लेकिन सर्विस समय पर नहीं करवाते और इसे अनदेखा कर देते हैं तो आगे चलकर काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है एक सर्विस के छूटने का मतलब है गाड़ी की लाइफ कम होना और आगे चलकर इसका खामियाजा आपके स्कूटर को उठाना पड़ सकता है।

स्कूटर की सर्विस करवाते समय इंजन ऑयल से लेकर एयरफ़िल्टर और खराब पार्ट्स को बदलना होता है।  लेकिन इनमें सबसे जरूरी इंजन Oil को चेंज करना होता है जिसे हर सर्विस पर बदला भी जाता है। जो लोग रोजाना 50 किलोमीटर या इससे ज्यादा स्कूटर चलाते हैं और उनका सामना ट्रैफिक से होता है तो फिर ऑयल कम होने लगता है साथ ही काला भी पड़ने लग जाता लग जाता है। अगर सही समय पर इंजन ऑयल न बदला जाए तो भारी नुकसान हो सकता है।

Advertisment

आपको बता दे कि इंजन में ऑयल का काम लुब्रिकेशन बनाए रखना होता है लेकिन जब ये Oil कम होने लगता है तब चिकनाई भी कम होने लगती है। इस वजह से ये पुर्जे एक दूसरे के संपर्क में आते हैं और घर्षण की वजह से तेज आवाज आना शुरू हो जाती है। जिसकी वजह से इंजन के खुलने की नौबत आ सकती है। इसलिए समय ऑयल बदल लेना जरूरी है।

परफॉरमेंस होने लगती है खराब

इंजन में अगर ऑयल कम हुआ तो पार्ट्स घिसना शुरू होने लगते हैं और स्कूटर की परफॉरमेंस लगातार गिरती रहती है। हर 2000 2500 किलोमीटर के आस पास ऑयल की जांच जरूर करवा लें। स्कूटर में 900ml से लेकर 1 लीटर तक Oil डलता है।अगर इंजन में ऑयल की मात्रा सही नहीं रहेगी तो  यह आगे चलकर इंजन में तनाव पैदा कर सकता है जिसकी वजह से सफर के दौरान हीटिंग की समस्या बढ़ सकती है।

इंजन में जैसे ही ऑयल की कमी होने लगती है तो इंजन सर्विस मांगने लगता है और कई बार तो इंजन भी खुल सकता है क्योंकि इंटरनल पार्ट्स खराब और घिस जाते हैं। ऐसे में अगर आप समय पर स्कूटर की समय पर करवाते हैं तो आपके स्कूटर का इंजन दुरुस्त रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ