रोड पर एक्सीडेंट से पहले अलर्ट करेगी Hyundai की स्मार्ट कार, 23 की माइलेज, कीमत 7.77 लाख
Hyundai Venue में सेफ्टी के लिए एयरबैग और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल कलर ऑप्शन भी मिलता है।
Edited By Amit Kasana

Hyundai Venue
Edited By Amit Kasana

Hyundai Venue
Hyundai Venue: हमें अपने घर के लिए ऐसी कार चाहिए जो हमारी फैमिली के लिए सेफ हो। जिसमें सडक हादसों का खतरा कम हो। इन सब बातों को ध्यान में रखकर हुंडई ने अपनी सब कॉम्पैक्ट कार में पहली बार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया है। सेंसर से चलने वाले इस सिस्टम में लेन ड्राइविंग जंप करने, ब्लांड स्पॉट आने पर अलर्ट मिलता है। जब कोई व्यक्ति या वस्तु कार के अधिक पास होता है तो यह सिस्टम ऑडियो-वीडियो देने का काम करता है। दरअसल, हम बात कर रहें हैं Hyundai Venue की।
यह कार शुरुआती कीमत 7.77 लाख रुपये में आती है। इसका टॉप वेरिएंट 13.48 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। Hyundai Venue में एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन और 8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। इस डैशिंग कार में पांच E, S, S+/S(O), SX और SX(O) वेरिएंट आते हैं। इसमें चार तरफ पावर्ड ड्राइवर सीट मिलती है।
Hyundai Venue 5-सीटर कार है। इसमें एयर प्यूरीफायर, ऑटोमैटिक एसी, कूल्ड ग्लवबॉक्स और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में छह मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलता है। कार में सिंगल-पैन सनरूफ दिए गए हैं। यह हाई एंड कार है, जिसमें 165 kmph की टॉप स्पीड मिलता है। कंपनी का दावा है कि Hyundai Venue का डीजल इंजन मैक्सिमम 23.4 kmpl की माइलेज देता है।

Hyundai Venue
कार में तीन इंजन ऑप्शन 1.2-लीटर पेट्रोल (83PS/114Nm), 1-लीटर टर्बो पेट्रोल (120PS/172Nm) और 1.5-लीटर डीजल (116PS/250Nm) इंजन मिलता है। कार में 5 स्पीड, 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल कलच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जाता है। कार के पेट्रोल इंजन अलग-अलग वेरिएंट में 17.5 से लेकर 23.4 kmpl तक की माइलेज देते हैं। Hyundai Venue बाजार में Kia Sonet, Mahindra XUV300, Tata Nexon, Maruti Suzuki Brezza और Renault Kiger से मुकाबला करती है। इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: