Hyundai Casper: सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में टाटा पंच जैसी एंट्री-लेवल एसयूवी बेस्टसेलर बनकर उभरी हैं। कम कीमत में आपको 5 रेटिंग वाली SUV मिल रही है। ऐसे में यह वैल्यू फॉर मनी गाड़ी साबित हो रही है। ऐसे में अन्य कार कंपनियां भी इस सेगमेंट पर फोकस करने लगी हैं। हुंडई की एक्सटर (Exter) एक बढ़िया कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसकी हर महीने 9000-10000 यूनिट्स बिक रही हैं।
लेकिन अब ऐसे खबर आ रही है कि कंपनी एक और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई की एंट्री लेवल सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का नाम ‘Casper’ हो सकता है, इस नाम को कंपनी ने रजिस्टर्ड भी करवा है।
Casper के नाम से आएगी हुंडई की नई एसयूवी
Casper नाम को हुंडई मोटर इंडिया ने नाम पंजीकृत करवाया है ताकि और कोई कंपनी भविष्य में इस नाम का इस्तेमाल न कर सके। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
अब ऐसे में यह तो तय है कि हुंडई एक नया मॉडल लेकर आ रही है और अभी उस पर काम भी चल रहा है। इस समय हैचबैक कारों की भी बिक्री गिर रही है। क्योंकि जिस कीमत में कॉम्पैक्ट सेडान कार, हैचबैक कार आती है उसी कीमत में आपको कॉम्पैक्ट एसयूवी भी मिल जाती है।
4 मीटर से कम लंबी होगी कार
Hyundai Casper की लम्बाई 3,595 mm, चौड़ाई 1,595mm और ऊंचाई 1,575mm है। इसके अलावा इसका व्हीलबेस 2,400 mm है। आपको बता दें कि सेंट्रो की लम्बाई 3610mm थी, ऐसे में यह मान लिया जाए कि नया मॉडल सेंट्रो से भी छोटा होगा। साउथ कोरिया में हुंडई Casper पहले से ही उपलब्ध है जोकि 1.0L का पेट्रोल इंजन और 1.0L का टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस हैं।
ये दोनों इंजन 85bhp और 99bhp की पावर जनरेट करते हैं। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। लेकिन भारत में इस गाड़ी में किस इंजन का इस्तेमाल होगा इस बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है। जल्दी ही इस नए मॉडल की अन्य डिटेल्स का खुलासा हो जायेगा।
यह भी पढ़ें: क्या खत्म हो जाएगा कॉम्पैक्ट सेडान कारों का दौर? जानें कारण
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
8 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
11 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
13 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines