New Hyundai Verna Launched: भारतीय बाजार में मिडसाइज सेडान सेगमेंट को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए Hyundai ने अपनी लोकप्रिय कार Verna का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस कार में डिजाइन, टेक्नॉलजी, कंफर्ट और सेफ्टी से जुड़े 25 से ज्यादा नए अपडेट्स दिए हैं. नई Verna अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स के साथ आई है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.98 लाख रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि इसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम, Level 2 ADAS और 7 एयरबैग्स जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं.
कीमत और वेरिएंट डिटेल
नई Hyundai Verna फेसलिफ्ट को कंपनी ने कई वेरिएंट में लॉन्च किया है. 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ HX2 वेरिएंट की कीमत 10,98,400 रुपये है. इसके बाद HX4 वेरिएंट की कीमत 12,25,400 रुपये, HX6 वेरिएंट की कीमत 13,19,400 रुपये, HX6+ वेरिएंट की कीमत 13,81,400 रुपये और HX8 वेरिएंट की कीमत 14,88,400 रुपये रखी गई है.
वहीं IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट की कीमत थोड़ी ज्यादा है. इसमें HX6 वेरिएंट की कीमत 14,40,400 रुपये, HX6+ वेरिएंट की कीमत 15,02,400 रुपये, HX8 वेरिएंट की कीमत 16,09,400 रुपये और HX10 वेरिएंट की कीमत 17,15,400 रुपये है.
टर्बो इंजन वाले वेरिएंट की कीमत
Hyundai ने नई Verna में 1.5 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाले HX8 वेरिएंट की कीमत 16,28,400 रुपये है. वहीं 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ HX8 वेरिएंट की कीमत 17,62,400 रुपये और HX10 वेरिएंट की कीमत 18,25,400 रुपये है. कंपनी ने ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम बताई हैं.
नए कलर ऑप्शन भी मिले
नई Hyundai Verna फेसलिफ्ट को कई नए रंगों के साथ पेश किया गया है. कंपनी ने इसमें क्लासी ब्लू और टाइटन ग्रे मैट जैसे दो नए कलर जोड़े हैं. इसके अलावा इस कार को कुल छह सिंगल टोन और एक डुअल टोन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलते हैं.
एक्सटीरियर में हुआ बड़ा बदलाव
नई Verna के एक्सटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं. कार में ब्लैक क्रोम फिनिश वाली नई रेडिएटर ग्रिल दी गई है, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देती है. इसके साथ ही डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्रंट और रियर में नया बोल्ड बंपर डिजाइन और 16-इंच के नए डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं.
कार की लंबाई करीब 4.56 मीटर है और इसका व्हीलबेस 2670 मिमी है. इससे केबिन में अच्छा स्पेस मिलता है और लंबी यात्रा के दौरान भी कंफर्ट बना रहता है.
फीचर्स की लंबी लिस्ट
2026 Hyundai Verna फेसलिफ्ट में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स भी दिए गए हैं. इनमें 7 एयरबैग्स, डैशबोर्ड कैमरा, सराउंड व्यू मॉनिटर, रियर विंडो सनशेड और 8 स्पीकर वाला बोस का प्रीमियम साउंड सिस्टम शामिल है. इसके अलावा कार में स्विचेबल टाइप इन्फोटेनमेंट और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल के साथ लेदरेट सीट अपहॉल्स्ट्री भी दी गई है, जिससे केबिन ज्यादा प्रीमियम महसूस होता है.
एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी
नई Verna में टेक्नोलॉजी और सेफ्टी पर भी खास ध्यान दिया गया है. इसमें ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर, रेन सेंसिंग वाइपर्स और डी-कट स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कार में सेगमेंट का सबसे बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. इसके साथ ही Hyundai का SmartSense Level 2 ADAS सिस्टम भी दिया गया है, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाता है.
कंफर्ट के लिए भी कई खास फीचर्स
ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए इसमें मेमरी फंक्शन के साथ 8-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है. इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पुश बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट की और कई दूसरे कंफर्ट फीचर्स भी दिए गए हैं.
कुल मिलाकर नई Hyundai Verna फेसलिफ्ट को ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो स्टाइलिश लुक के साथ लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और बेहतर सेफ्टी फीचर्स वाली मिडसाइज सेडान चाहते हैं.
ये भी पढे़ं- कल होगा Renault Bridger का वर्ल्ड प्रीमियर, दिखेगा दमदार बॉक्सी लुक, इतनी हो सकती है कीमत
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 hr agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
5 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
8 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines