इस देशी सुपर कार का विदेशों में बजा डंका, बिक्री में बनाया रिकॉर्ड, मिलती है 19 Kmph की हाई माइलेज
Edited By Amit Kasana

Hyundai Verna
Edited By Amit Kasana

Hyundai Verna
Hyundai Verna: सेडान कार में लोग लग्जरी फीचर्स और कम्फर्ट राइड को प्रायोरिटी देते हैं। इसी सेगमेंट में हुंडई की धांसू कार है Verna. कार 4535 mm लंबी, 1765 mm चौड़ी और 1475 mm ऊंची है। कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। कार 113 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।
जानकारी के अनुसार Hyundai Verna का बीते मार्च में अपडेट वर्जन लॉन्च किया गया था। जून में इसके कुल 5,634 यूनिट्स का विदेशों में निर्यात किया गया। जबकि जून 2022 में यह संख्या कुल 3,048 यूनिट्स की थी। इतना ही नहीं मई 2023 में तो चौंकाते हुए वरना के सिर्फ 1 यूनिट का निर्यात किया गया था।

फाइल फोटो
कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड सिस्टम है। Hyundai Verna में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है। कार में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन दिया गया है।
Hyundai Verna में सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा गया है, कार में सेफ्टी के लिए ADAS, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, लेन डिपार्चर अलर्ट, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग, लेन फॉलोइंग असिस्ट, हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह न्यू जेनरेशन कार है, जिसमें 2670 mm का बड़ा व्हीलबेस दिया गया है। Hyundai Verna में 528 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार में 19 Kmph की हाई माइलेज मिलती है। यह कार शुरुआती कीमत 10.89 लाख एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है।
कार में ब्लाइंड स्पॉट और लेन डिपार्चर अलर्ट जैसे धाकड़ फीचर्स दिए गए हैं। इसके 4 वैरिएंट EX, S, SX और SX (O) में बाजार में मिलते हैं। Hyundai Verna में 9 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं। कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बोस का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं। कार में हिल स्टार्ट असिस्ट, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटोमैटिक हेडलैंप और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक सेफ्टी फीचर्स हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: