Hyundai Verna Discount Offers sales june 2024 details in hindi: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई अपनी किफायती गाड़ियों में हाई क्लास लुक और एडवांस फीचर्स देता है। कंपनी की एक जबरदस्त सेडान कार है वरना। मई 2024 में इस कार की कुल 1,381 यूनिट्स की सेल हुई है। इस हाई स्पीड कार पर जून 2024 में 35000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। आइए आपको इस कार की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
|
Hyundai Verna Monthly Sales
|
|
| Month | Sales No. |
| Dec 2023 | 712 |
| Jan 2024 | 2,172 |
| Feb 2024 | 1,680 |
| Mar 2024 | 1,716 |
| Apr 2024 | 1,571 |
| May 2024 | 1,381 |
Hyundai Verna की लंबाई 1765 mm की है
कार दिखने में बेहद लग्जरी लुक देती है, इसमें पूरी फैमिली के साथ लॉन्ग ट्रिप के लिए 528 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कार की लंबाई 1765 mm की है और इसका फ्रंट लुक एरोडायनामिक है, जिससे हवा का फ्लो बना रहता है और हाई स्पीड जनरेट होती है। कार में 210 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। कार का बेस मॉडल 11 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह कार 20.6 kmpl की माइलेज आसानी से निकाल लेती है।
Hyundai Verna
कार में 2670 mm का व्हीलबेस और 6 एयरबैग
Hyundai Verna को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम सेंसर से चलता है और किसी अन्य वाहन के ज्यादा नजदीक आने पर अलर्ट जारी करता है। कार में राइडर सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। कार में 2670 mm का व्हीलबेस आता है, जिससे संकरी जगहों पर से इसे निकाला आसान है। व्हीलबेस कार के अगले बंपर से पिछले बंपर के बीच की दूरी को कहते हैं।
| Hyundai Verna | Discount Offers June 2024 | |
| Discount Type | ||
| Cash Discount | Rs. 15,000 | |
| Exchange Bonus | Rs. 20,000 | |
| Total | Rs. 35,000 |
5 सीटर कार में एडवांस फीचर्स
Hyundai Verna में 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। यह पांच सीटर कार है, कार में वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स और टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। कार में क्रूज कंट्रोल और अलॉय व्हील जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार का टॉप मॉडल 21.48 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है।
Hyundai Verna sedan car
|
Hyundai Verna Car Specifications
|
|
| Price |
Rs. 13.64 Lakh onwards
|
| Mileage |
18.6 to 20.6 kmpl
|
| Engine |
1482 cc & 1497 cc
|
| Safety |
5 Star (Global NCAP)
|
| Fuel Type | Petrol |
| Transmission |
Manual & Automatic
|
| Seating Capacity | 5 Seater |
Hyundai Verna में आते हैं ये फीचर्स
- कार की लंबाई 4535 mm की है।
- इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक है, जिससे कार को कंट्रोल करना आसान है।
- कार पिकअप के लिए कार में 113 bhp की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट होता है।
- कार में हाई स्पीड के लिए 7 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
- यह कार चार ट्रिम में आती है
- इसमें दो ट्रांसमिशन और क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम आता है।
- कार को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
- कार में वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स और 1497 cc का पावरफुल इंजन मिलता है।
- 8 स्पीकर साउंड सिस्टम और वायरलेस एप्पल कारप्ले सिस्टम।
ये भी पढ़ें: Maruti की गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट, Alto पर 62,500 तो Wagon R पर 65,000 रुपये हुए कम
ये भी पढ़ें: कैसी होती है पैनोरमिक सनरूफ? क्या नई 5 डोर Mahindra Thar में मिलने वाला है यह फीचर?
ये भी पढ़ें: 8 लाख से कम कीमत, 28 Kmpl की माइलेज, Maruti की इस कार में हाई स्पीड Hybrid इंजन
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
5 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
9 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines