Hyundai Venue: हुंडई ने अपनी धाकड़ कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू को अपडेट किया है। इसके बेस वेरिएंट में कुछ नए सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा गया है, जिससे यह कार ओर शानदार हो गई है। दक्षिण कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई ने Venue के बेस मॉडल E में तीन नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं। वहीं, E (O) नाम से एक नया वेरिएंट पेश किया है।
अब बेस वेरिएंट में मिलेगा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
नई Hyundai Venue में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC) तीन नए फीचर्स को जोड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक वेन्यू के E वेरिएंट की कीमत 7.76 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी है वहीं, वेन्यू ई (ओ) की कीमत 7.71 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है।
अलग-अलग वेरिएंट में 998 से 1493 cc तक का इंजन मिलता है
इस नई अपडेटेड Hyundai Venue की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए मॉडल में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट गेज क्लस्टर दिया गया है। इसमें पिछली सीट पर हेडरेस्ट भी दिया गया है। Hyundai Venue के अलग-अलग वेरिएंट में 998 से 1493 cc तक का इंजन मिलता है।
मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट का ऑप्शन
यह धाकड़ कार 17.5 से 23.4 kmph की अधिकतम माइलेज देती है। पांच सीटर इस कार में मैनुअल, क्लचलेस मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट आता है। कंपनी की यह रियल ड्राइविंग एमिशन BS6 कार है। जानकारी के अनुसार HAC ढलान पर खड़ी कार को स्टार्ट करने पर इसे पीछे लुढ़कने से बचाता है। बाजार में यह कार Mahindra Bolero, KIA Sonet और Maruti Suzuki Brezza को टक्कर देती है।
क्या है ESC और जानें इसके फायदे
जब आप कार चला रहे होते हैं और उसे अचानक मोड़ देते हैं या अचानक ब्रेक लगते हैं तो ESC कार के अलग-अलग पहियों पर एक सामान ब्रेक न लगाकर, जरुरत के मुताबिक कम ज्यादा ब्रेक लगाकर उसे फिसलने से बचा लेता है। जैसे ही राइडर कार को स्टार्ट कर के कहीं के लिए निकलता है ये फीचर एक्टिव हो जाता है। यह स्पीड सेंसर के जरिये कार की स्पीड और स्टीयरिंग की निगरानी करता है। जब कार कंट्रोल खोने लगती है तो यह उसे कंट्रोल करना स्टार्ट कर देता है।
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
1 day agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
1 day agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
1 day agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
1 day agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
2 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
2 days agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
3 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
3 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines