Hyundai: डिजिटल युग में हमें ऐसी कार चाहिए जिसमें इंटरनेट इनेबल हो। इसी कड़ी में हुंडई की एक धांसू कार है Venue. इस मिडिल क्लास लग्जरी कार में एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट जैसी कनेक्टेड कार तकनीक मिलती है। कार में 8-इंच के टचस्क्रीन और 8-इंच डिजीटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
कार में एयर प्यूरीफायर और ऑटोमैटिक एसी
इस पावरफुल कार में 998 cc से लेकर 1493 cc तक का इंजन मिलता है। Hyundai Venue में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। इसके अलावा कार में एयर प्यूरीफायर, ऑटोमैटिक एसी, कूल्ड ग्लवबॉक्स और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
4वे ड्राइवर सीट और सिंगल-पैन सनरूफ
Hyundai Venue में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर दिया गया है। इसमें 4वे ड्राइवर सीट, सिंगल-पैन सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग का ऑप्शन मिलता है। कार में अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल और डैशिंग बैक लाइट मिलती है।
कीमत 8 लाख से कम
बाजार में यह दमदार कार KIA Sonet, Mahindra XUV300 और Maruti Suzuki Brezza को टक्कर देती है। इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रियर-व्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाजार में यह कार 7.77 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
कार में ऑफर किए जाते हैं पांच वेरिएंट
Hyundai Venue का पेट्रोल वर्जन 17.5 kmpl की माइलेज देता है। इस जानदार कार का डीजल वर्जन 23.4 kmpl की माइलेज देता है। कार का टॉप मॉडल 13.48 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। कार में पांच वेरिएंट E, S, S+/S(O), SX and SX(O) ऑफर किए जा रहे हैं।
कार में छह मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर
कार में छह मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर आता है। यह 5 सीटर सब कॉम्पैक्ट कार है। कार के पेट्रोल वर्जन में 83 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क मिलता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आता है। कंपनी इस कार में 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी ऑफर करती है। यह इंजन 120 PS की पावर और 172 Nm का टॉर्क देती है।
कार में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन
कार में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। इस धांसू कार में छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है। कार में लेन कीप असिस्ट, डिपार्चर वार्निंग जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
16 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
17 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
19 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
22 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
23 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines