Hyundai Venue: हुंडई की वेन्यू अपनी अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल और डैशिंग बैक लाइट के चलते लोगों को काफी पसंद है। अब कंपनी ने एसयूवी सेगमेंट में अपनी धाक और मजबूत करने के लिए इस कार के अपडेट वर्जन में नई धांसू कलर ऑप्शन दिए है।
नए कलर ऑप्शन और इंग्लिश थीम
जानकारी के अनुसार अब इस धाकड़ कॉम्पैक्ट एसयूवी कार के अपडेट वर्जन में नए London Red और Oxford Green कलर्स भी मिलेंगे। इतना ही नहीं अब वेन्यू लवर्स को इसे इंग्लिश थीम कलर Grey Grey, Jennifer Wong (Yellow), Super Circle Powder (Pink), Tiffany Blue, और White Black में भी ऑफर किया जाएगा।
नए कलर केवल ताइवान में लॉन्च किए गए हैं
फिलहाल यह नए कलर केवल ताइवान में लॉन्च किए गए हैं। इंडियन मार्केट के लिए यह कब मिलेंगे इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। ताइवान में पेश नए वर्जन में 6 ड्राइव मोड दिए जाएंगे। सीट्स की बात करें तो ये पार्ट लेदर और पार्ट चेकर्ड वूलन फैब्रिक के साथ आएंगी।
वेन्यू पांच सीटर में पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प मिलते है
बाजार में यह कार 7.72 लाख से लेकर 13.18 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में 18 kmpl की माइलेज मिलती है। यह इंजन 81.8 से 118.41 Bhp की पावर देते हैं। इंडियन में मिल रही वेन्यू पांच सीटर में पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प मिलते है।
कार में सिंगल-पैन सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग
नए वर्जन में डुअल कलर टोन ORVMs मिलेंगे। बता दें इस समय इंडियन मोर्कट में मिल रही Hyundai Venue में 998 cc से 1493 cc इंजन तक का विकल्प मिलता है। कार में सिंगल-पैन सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग का ऑप्शन भी मिलता है। इसके पांच वेरिएंट E, S, S+/S(O), SX and SX(O) आते हैं।
एक रियर-व्यू कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर
सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), एक रियर-व्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और हिल-होल्ड असिस्ट मिलता है। यह शानदार एसयूवी बाजार में KIA Sonet, Mahindra XUV300 और Maruti Suzuki Brezza से मुकाबला करती है।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
5 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
7 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
9 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines