Hyundai VENUE with Sunroof: क्या आप बता सकते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा कौन सा फीचर डिमांड में रहता है? ज्याद दूर मत आइये बस कार में बैठकर ऊपर की तरह देखिये तो अप जान पाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं इलेक्ट्रिक सनरूफ़ के बारे में। अब ऐसा हो गया है कि जिस गाड़ी में ये फीचर नहीं नहीं वो ग्राहकों को पसंद ही नहीं आती। अब ऐसे में ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर एसयूवी VENUE E+ वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ़ फीचर को शामिल कर दिया है। अब अब हाईवे पर ड्राइविंग करते समय आपको मज़ा काफी आने वाला है।
Hyundai Venue E+ वेरिएंट की कीमत
बात कीमत की करें तो हुंडई वेन्यू E+ वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.23 लाख रुपये रखी है। इसकी कीमत E वर्ज़न से 29,000 रुपए अधिक है। आइये जानतें हैं VENUE के फीचर्स और इंजन के बारे में…साथ ही आपको हम ये भी बता रहे हैं कि आपको इस SUV को खरीदना चाहिए या फिर नहीं…
Hyundai Venue E+ के फीचर फीचर्स
Venue E+ वेरिएंट में अब आपको स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ़ मिकेगा। इसके अलावा इस कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) जैसे एड्वांस सेफ़्टी फ़ीचर्स दिए गए है। इसके अलावा इस गाड़ी में 60:40 रियर सीट स्प्लिट के साथ 2-स्टेप रियर रिक्लाइनिंग सीट दी गई है, जिसे आपको काफी कम्फर्ट देती है।
वेन्यू में डिजिटल क्लस्टर के साथ कलर TFT मल्टी इंफ़ॉर्मेशन डिस्प्ले, फ्रंट और रियर अड्ज़स्टेबल हेडरेस्ट और डे-नाइट आईआरवीएम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स आपके डेली ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं ।
इंजन और पावर
Venue E+ में परफॉरमेंस के लिए 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो 81.80bhp की पावर और 113.8nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस गाड़ी में मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलती हैं। सिटी और हाईवे के लिए यह इंजन काफी अच्छा है। इसकी परफॉरमेंस आपको पसंद आ सकती है। अगर आपको सनरूफ की जरूरत है तो आप इस मॉडल को 29,000 रुपये ज्यादा देकर खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
2 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
22 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines