हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India) ने इस बार अपने ग्राहकों को निराश होने नहीं दिया। कंपनी की Tucson क्रैश टेस्ट में 5-स्टार हासिल करने वाली दूसरी कार बन गई हैं। इससे पहले नई वर्ना इस धारणा को तोड़ने वाली पहली कार थी, जिसमें ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार हासिल किए थे। Tucson एक शानदार SUV है जो अपने फीचर्स और परफॉरमेंस के दम पर ग्राहकों को अपनी तरफ खींच रही है। क्रैश टेस्ट में Tucson को कुल कितने अंक मिले और साथ ही इसमें कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं? आइये जानते हैं…
को क्रेश टेस्ट में मिले 5 स्टार
Hyundai के पोर्टफोलियो में 5 स्टार स्कोर हासिल करने वाली Tucson दूसरी गाड़ी है। इसे भारत NCAP के जरिए टेस्ट किया गया है। क्रैश टेस्ट में Tucson 2.0L पेट्रोल AT सिग्नेचर को शामिल किया गया था, जो 1,828 किलोग्राम के कर्ब वजन वाली 5-सीटर SUV है। इसने एडल्ट और चाइल्ट दोनों ही क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।
क्रैश टेस्ट में गाड़ी के फ्रंट, साइड और कर्टेन एयरबैग के साथ-साथ सीटबेल्ट रिमाइंडर के साथ सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट को भी देखा गया। इस टेस्ट में सीटबेल्ट प्री-टेंशनर और लोड लिमिटर भी मानक इक्यूमेंट का हिस्सा थे। इतना ही नहीं इसमें चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन के लिए आउटबोर्ड सीटों पर ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी दिया गया है।
Adult पैसेंजर सेफ्टी में मिले इतने अंक
एडल्ट पैसेंजर सेफ्टी के लिए भारत NCAP के जरिए निर्धारित 32 अंकों में से, Tucson ने 30.84 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, इसने फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट के लिए 14.84/16 अंक और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट के लिए 16/16 अंक हासिल की है। हुंडई टक्सन ने कुल 30.84 अंक हासिल करके एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5 स्टार स्कोर हासिल किए हैं.
Child सेफ्टी में मिले इतने अंक
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के मामले में भारत NCAP कुल 49 अंक प्रदान करता है। Tucson ने 42/49 अंक हासिल किए और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5 स्टार प्राप्त किए। वहीं, इसने डायनेमिक स्कोर में 24/24 Tucson, सीआरएस इंस्टॉलेशन स्कोर में 12/12 Tucson और वाहन मूल्यांकन स्कोर में 5/13 Tucson हासिल किए हैं।
कीमत और फीचर्स
Hyundai Tucson एक प्रीमियम एसयूवी है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 29.02 लाख रुपये से लेकर 35.94 लाख रुपये तक जाती है। यह दो ट्रिम लेवल में आती है, जो प्लेटिनम और सिग्नेचर है। इस गाड़ी में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 2.0L पेट्रोल और 2.0L डीजल इंजन शामिल है। यह एक 5 सीटर SUV है और इसमें स्पेस की इसमें कोई कमी नहीं है।
यह भी पढ़ें: नए Honda Activa E के ये 5 फीचर्स जानें बिना मत करना बुकिंग
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
12 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines