Hyundai Tucson price hike: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी प्रीमियम एसयूवी Tucson की कीमत में इजाफा कर दिया है। अब इस एसयूवी को खरीदने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। Tucson का सीधा मुकाबला Jeep Compass, Citroen C5 Aircross और Volkswagen Tiguan जैसी एसयूवी से है। अगर आप इस एसयूवी को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइये जानते हैं आखिर कितनी महंगी हुई ये SUV…
25,000 रुपये तक महंगी हुई Tucson
इस महीने से Tucson को खरीदना महंगा हो गया है। कंपनी ने इस गाड़ी में 10000 रुपये से 25000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। कंपनी ने इस गाड़ी के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसके प्लेटिनम पेट्रोल ऑटोमैटिक, सिग्नेचर पेट्रोल ऑटोमैटिक और सिग्नेचर पेट्रोल ऑटोमैटिक ड्यूल टोन वेरिएंट्स की कीमतों को सबसे ज्यादा बढ़ाया है।
बाकी अन्य वेरिएंट्स की कीमतों में 10 हजार रुपये का इजाफा हुआ है। इनपुट कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी के चलते कंपनी को कीमतों में इजाफा करना पड़ा है। इससे पहले जनवरी में भी हुंडई की कारें महंगी हुई थी। Hyundai Tucson दो वेरिएंट उपलब्ध है, जिसमें Platinum और Signature शामिल हैं। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 29.27 लाख रुपये से लेकर 36.04 लाख रुपये होगी।
इंजन और फीचर्स
Tucson में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है जो 156 PS की पावर और 192 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसके अलावा इसमें 2.0 लीटर का ही डीजल इंजन भी मिलता है जो 186 PS की पावर देता है। इसके साथ 8 स्पीड AT की सुविधा मिलती है। इस गाड़ी में 18 इंच अलॉय मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इस SUV में एंटी लोक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, 6 एयरबैग्स, रेन सेंसिंग वाइपर, पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Hyundai Tucson में काफी बढ़िया स्पेस मिलता है। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह है। 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल जाता है।
यह भी पढ़ें: 200km की रेंज के साथ OLA की पहली इलेक्ट्रिक बाइक इस दिन होगी लॉन्च, लीक हुई कीमत
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
12 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines