Hyundai Alcazar Facelift: एमपीवी सेगमेंट में हुंडई मोटर इंडिया की अल्काजार (Alcazar) एक शानदार गाड़ी है। ये ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की है जो बड़ी फैमिली के लिए एक प्रीमियम एमपीवी तलाश में रहते हैं। इस गाड़ी की बिक्री भी ठीक ठाक रहती है। लेकिन अब कंपनी फेस लिफ्ट अल्काजार को लॉन्च करने की तैयारी में है। साल 2021 में हुंडई मोटर इंडिया ने अल्काजार को पहली बार लॉन्च किया था और अभी तक इसे खूब पसंद किया जा रहा है।
कैसा होगा फेसलिफ्ट अल्काजार का डिजाइन ?
नई अल्काजार को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। नये मॉडल के डिजाइन में मौजूदा क्रेटा की झलक नज़र आएगी। लेकिन थोड़ी अलग पहचान बनाने के लिए कंपनी इसके कुछ हिस्सों में बदलाव कर सकती है। ताकि दोनों गाड़ियों में कुछ फर्क भी पता चल सके।
फीचर की बात करें तो Alcazar में ADAS, 10.25 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले, डूएल जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और बिग सनरूफ समेत कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। इसका कैबिन बेहतर स्पेस के साथ आएगा भारत में नई 7 सीटर Alcazar का सीधा मुकाबला टाटा सफारी, महिंद्रा XUV 700 और MG हेक्टर जैसी गाड़ियों से होगा।
इंजन और पावर
नए फेसलिफ्ट मॉडल के इंजन में कोई खास बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें वही इंजन मिलेगा जोकि मौजूदा मॉडल को पावर देता है। फेसलिफ्ट Alcazar में 1.5 litre CRDi डीजल इंजन मिलेगा जोकि 115 bhp और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी।
इंजन में इसलिए भी कोई अपग्रेड नहीं किया गया है क्योंकि इसकी जरूरत ही महसूस नही हुई। भारत में इस नए मॉडल को इस साल मिड में लॉन्च किया जा सकता है। इतना जरूर है कि इसकी कीमत में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यानी नया मॉडल थोड़ा महंगा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: इस वजह से मारुति सुजुकी की इन तीन SUVs को मिल सकती है 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
संबंधित खबरें
Creta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
20 mins agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
5 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
6 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
22 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines