Hyundai upcoming Electric cars: हुंडई मोटर इंडिया अगले साल भारत में अपनी Creta EV को लॉन्च करने जा रही है। इतना ही नहीं कंपनी क्रेटा EV के बाद 3 और नई इलेक्ट्रिक कारें भी लॉन्च करेगी जिसकी पुष्टि कंपनी ने कर दी है। लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि भारत में पेश होने वाले ये इलेक्ट्रिक मॉडल कौन से होंगे।
कंपनी मिड रेंज सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी। इस समय बाजार में आयोनिक-5 इलेक्ट्रिक कार मौजूद है जबकी Kona EV को हाल ही में बंद किया जा चुका है।
बैटरी और रेंज
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में 45kWh का बैटरी पैक मिल सकती है जो सिंगल चार्ज में करीब 450 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक क्रेटा को 138hp की पावर और 255 Nm का टॉर्क देगा।
रेंज के हिसाब से इलेक्ट्रिक क्रेटा एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। क्रेटा EV की कीमत 20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। ध्यान देने वाली बात ये है कि हुंडई क्रेटा EV का डिजाइन ICE मॉडल के समान होगा, जिसमें इलेक्ट्रिक वर्जन के रूप में इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Creta EV में मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स
नई Creta EV में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, 360 डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS डैशकैम, क्लीमेंट कण्ट्रोल, वायलैस चार्जिंग पैड,Type C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।डायमेंशन की बात करें क्रेटा EV की लंबाई 4330mm, चौड़ाई 1790mm, हाईट 1635mm, व्हीलबेस 2610mm और इसमें 433 का ही बूट स्पेस मिलेगा।
इसके अलावा इसमें 17 इंच के टायर्स भी शामिल किये जा सकते हैं। क्रेटा इलेक्ट्रिक को अगले साल ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की अगले दशक में 32,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है।
यह भी पढ़ें: 4.40 लाख के डिस्काउंट पर मिल रही है महिंद्रा की ये धाकड़ SUV, मौका छूट ना जाए
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
21 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
22 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
23 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines