Hyundai Car: हुंडई अकसर अपनी कारों में नया प्रयोग करता है। इसी कड़ी में कंपनी अपनी दो नई SUV को लेकर आने वाली है। इन धाकड़ एसयूवी के नाम हैं Exter और Mufasa. दोनों ही कंपनी की न्यू जनरेशन कार हैं जिनमें भविष्य को ध्यान में रखकर स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।
Exter के टीजर से बढ़ी कार लवर्स की धड़कनें
हाल ही में कंपनी ने Exter का टीचर जारी किया है। जिसमें इस कार का लुक बॉक्सी डिजाइन में दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार पहले पेट्रोल इंजन और फिर बाद में CNG के साथ लॉन्च होगी। इस साल के अंत तक यह कार भारत में उपलब्ध होगी। Hyundai की ये माइक्रो-एसयूवी कार है। फिलहाल कंपनी ने इसके पावरट्रेन के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
और पढ़िए – Maruti Suzuki Fronx VS Tata Punch: Fronx देगी हाई माइलेज तो Punch में मिलते हैं कमाल के फीचर्स, जानें कंपैरिजन
मिल सकते हैं यह दो इंजन ऑप्शन
जारी टीजर से पता चलता है कि कार के पिछले हिस्से में स्क्वायर शेप का LED टेल-लैंप है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो 83Hp की पावर देगा। इसमे 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन लॉन्च किए जा सकते हैं। कार लवर्स को उम्मीद है कि कंपनी अपनी इस नई एसयूवी में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शुरूआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम पर मार्केट में लॉन्च की जा सकती है।
Sporty लुक की Coupe स्टाइल कार
इसका नाम Disney की एनिमेटेड फिल्म ‘द लॉयल किंग’ के कैरेक्टर ‘मुफासा’ पर आधरित है। यह 5 सीटर कार 4.4 मीटर लंबी है। इसमें 2.0 L की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है। जो 159Hp की पावर क्षमता रखता है। कार में ‘X’ शेप फ्रंट ग्रिल पैरामीट्रिक डिजाइन के साथ दिया गया है। इस कॉन्सेप्ट SUV में18 इंच के बड़े व्हील हैं। जिससे हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है।
और पढ़िए – Porsche Cayenne: दो नई धांसू सुपर कार लॉन्च, महज 3 सेकंड में पकड़ती है 100 Km की स्पीड, जानें डिटेल
कार में बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस
कार के फ्रंट और रियर बंपर में एल्युमिनियम एक्सेंट, नए साइड सिल्स और बोनट हैंडल हैं। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसी लॉन्च डेट और कीमत की कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है यह भारत में शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरुम में मिलेगी। नई क्रॉसओवर कार को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में लॉन्च के बाद अब जल्द यह कार भारत में भी देखने को मिलेगी। यह कार बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस रखती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
5 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
9 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines