हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Family Car सेगमेंट में Hyundai का नया धमाका, 7 सीटर वाली Stargazer की लॉन्च, जानें कीमत

विज्ञापन
hyundai stargazer

Suv Cars: Hyundai ने अधिक स्पेस और जबरदस्त फीचर से लेस अपनी नई एसयूवी Stargazer को लॉन्च किया है। यह कार 6 और 7 सीट दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है। कार के फ्रंट में चौड़े LED बार और रियर में H शेप की LED लाइट मिलेंगी। कंपनी ने इसे MPV (multi purpose vehicle) सेगमेंट में रखा है। जिसे फैमिली यूज, ऑफिस व लंबी दूरी के सफर में इस्तेमाल किया जा सकता है।

कार में पावरफुल इंजन और भर-भरकर फीचर्स 

कार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है। जो 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में हैलोजन हेडलैम्प्स, एलईडी टेललाइट्स, इलेक्ट्रिक-फोल्डिंग साइड मिरर्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स, फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, रियर एयर वेंट्स के साथ मैनुअल एयर-कंडीशनिंग, ब्लूटूथ मिलेगा।

धाकड़ व्हीलबेस के साथ Kia Carens को देगी टक्कर 

फिलहाल यह कार थाईलैंड में लॉन्च की गई है। जल्द ही इसे भारत में पेश करने की तैयारी है। इसकी शुरूआती कीमत 18.50 लाख रुपये एक्स शोरुम रखने का अनुमान है। यह कार मार्केट में Kia Carens को टक्कर देगी। कार का व्हीलबेस 2780 mm दिया जाएगा।

कार में 6 कलर ऑप्शन दिए गए है

कार में क्रूज कंट्रोल, चार ड्राइव मोड्स USB आउटलेट्स, Android Auto और Apple CarPlay के साथ 8-इंच टचस्क्रीन हेड यूनिट मिलेगा। कार में मैनुअल स्पीड लिमिट असिस्ट, ABS, हिल स्टार्ट असिस्ट, ब्रेक असिस्ट, दो एयरबैग, स्पीड-सेंसिंग ऑटो लॉक और ISOFIX चाइल्ड सीट मिलेगी। कार में 6 कलर ऑप्शन दिए गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें