देश में आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कारों का दबदबा होने वाला है। जिस तरह कार बाजार में पेट्रोल कारों में आफ्टर मार्केट सीएनजी किट लगवाकर इस्तेमाल करने का चलन है ठीक उसी तरह अब देश में पेट्रोल कार को इलेक्ट्रिक कार बनाने की भी तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए रेट्रो फिट की मदद लेने की जरूरत पड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबक एक शख्स ने अपनी पुरानी हुंडई सेंट्रो कार को इलेक्ट्रिक कार में बदल दिया है। लोग इस कार के बारे में जानना चाह रहे हैं कि कितना खर्च इसमें आया है। चलिए जानते हैं।
मेकिंग विद मिहिर नामक यूट्यूब चैनल पर दिख रहे वीडियो में शख्स ने बाताया कि उसने पेट्रोल खर्च से परेशान होकर उसने अपनी हुंडई सेंट्रो को ईवी बनाने के लिए रेट्रोफिट प्रोसेस अपनाया और मजह 3 दिन में अपनी हुंडई सेंट्रो पेट्रोल कार को इलेक्ट्रिक कार में बदल दिया।
मिहिर ने बताया कि सबसे पहले कार के इंजन को अलग किया और उसकी जगह इलेक्ट्रिक मोटर को फिट किया। वहीं पहले वाली मोटर वैसे ही रहने दिया ताकि पावर स्टीयरिंग और एसी कंप्रेसर को कंट्रोल किया जा सके। उसके बाद बूट स्पेस में LFP बैटरी लगाई गई और यहां से सप्लाई को इलेक्ट्रिक मोटर तक लाया गया। पावर ब्रेक की समस्या का हल करने के लिए इसमें इलेक्ट्रिक वैकम पंप लगाया गया। इसमें 12 वोल्ट की बैटरी भी लगाई गई, जिससे पावर विंडो, सेंट्रोल लॉक और हेडलाइट को ऑपरेट किया जा सके।
फुल चार्ज में 80 किलोमीटर की रेंज
मिहिर को अपनी पेट्रोल हुंडई सेट्रो को इलेक्ट्रिक कार में कन्वर्ट करने में केवल 2.55 लाख रुपये का खर्च आया। फुल चार्ज में यह 80 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी। इसकी टॉप स्पीड60 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। रेट्रोफिट की मदद से पेट्रोल कार को EV में बदलना एक ऑप्शन हो सकता है। लेकिन इसमें सेफ्टी को लेकर भी बड़े सवाल है। यह एक ऑप्शन हो सकता है लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि आफ्टरमार्केट इलेक्ट्रिक किट लगवाने से बेहतर है कि आप मैन्युफैक्चरर्स द्वारा लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक कार ही खरीदें।
यह भी पढ़ें: अब इन 10 गलतियों पर सीधे कटेगा आपका चालान, रास्ते में दिखे MVI तो हो जाइए सावधान
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
14 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
18 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
21 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines