New CRETA Electric SUV: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक क्रेटा इलेक्ट्रिक को इस भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च करने जा रही है लॉन्च से पहले ही कंपनी धीरे-धीरे इसके फीचर्स से से पर्दा उठा रही है इसमें ना सिर्फ बड़ा व्हीलबे मिलेगा बल्कि बूट स्पेस मिलेगा। आज कंपनी में इसके इंटीरियर को भी रिव रिवील कर दिया है। आइये जानते हैं इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में…
नई क्रेटा EV में बढ़िया स्पेस और कम्फर्ट
नई क्रेता ev में ड्यूल टोन, ग्रे और डार्क नेवी कलर का इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस कार में 2610mm लॉन्ग व्हीलबेस मिलेगा। इसमें ड्राईवर और पैसेंजर (Driver and co-driver) की सीट को 8 तरीको से एडजस्ट कर सकते है । कार की सभी सीटें ईको फ्रेंड्स हैं । इसके अलावा इसमें 22 लाइट का फ्रंट और 433 लीटर का स्पेस मिलेगा। व्हीकल टू लोड (V2L) फीचर की मदद से नई Creta EV से आप चाय-काफी बना सकते हैं, साथ ही जरूरत पड़ने पर अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य जरूरी गैजेट्स को भी चार्ज कर सकते हैं।जो लोग लम्बे सफ़र पर इस गाड़ी को लेकर जाएंगे उनको ये V2L फीचर्स काफी पसंद आने वाला है। आपको बता दे कि यही फीचर Tata Nexon EV में भी देखने को मिलता है।
नई क्रेटा EV में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स को शामिल किया। सेफ्टी के लिए एसयूवी में 6 एयरबैग , एंटी लॉक ब्रेकिंग के साथ EBD, ADAS लेवल 2 , ABS, EBD, Hill Hold Assist और ESP जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
वहीं नई Creta EV में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स को शामिल किया जाएगा। कंपनी इसे 20 लाख रुपये के भीतर लॉन्च कर सकती है। अब देखना होगा भारत में इसे कितनी कामयाबी मिलती है।
58 मिनट में चार्ज!
नई Creta EV में दो बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा। इसमें एक 51.4kWh का बैटरी पैक होगा जो472km की रेंज सिंगल चार्ज पर देगा। जबकि इसमें 42kWh का एक और बैटरी पैक मिलेगा जो सिंगल चार्ज पर 390km की रेंज ऑफर करेगा। 10%-80% चार्ज होने के लिए 58 मिनट का समय लगेगा। लेकिन इसके लिए DC चार्जिंग की मदद लेनी पड़ेगी। जबकि AC होम चार्जिंग की मदद से 10%-100% चार्ज होने पर 4 घंटे का समय लगेगा। सिर्फ 7.9 सेकंड्स में यह कार 0-100 km/h की रफ़्तार पकड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: नई Renault Duster के लिए करना होगा अभी और इतंजार, कंपनी ला रही है ये दो नई कारें
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
8 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
12 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
13 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines