Hyundai New Crossover: भारत में जब से मारुति सुजुकी की फ्रोंक्स (Fronx) हिट हुई है तब से अन्य कार कंपनियां भी क्रॉसओवर सेगमेंट पर फोकस करने में लगी हैं। इससे पहले भी क्रॉसओवर सेगमेंट में कई मॉडल आये, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। लेकिन अब यह सेगमेंट तेजी से ग्रोथ कर रहा है। अब खबर आ रही है कि हुंडई मोटर इंडिया अपनी नई क्रॉसओवर को लाने की तैयारी कर रही है, जिसका सीधा मुकाबला फ्रोंक्स से होगा।
क्या होता है Crossover सेगमेंट ?
भारत में क्रॉसओवर कारों की एंट्री करीब 10 साल पहले शुरू हो गई थी। लेकिन उस समय लोगों को यह सेगमेंट समझ ही नहीं आया और इसलिए मारुति की ही एस-क्रॉस बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। लेकिन जब से भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की एंट्री हुई और ग्राहक हैचबैक और सेडान कारों की जगह एसयूवी पर शिफ्ट होने लगे तब क्रॉसओवर ने भी फिर से रफ़्तार पकड़ी… जिसका नतीजा मारुति सुजुकी फ्रोंस बाजार में हिट साबित हुई।
हर महीने इस कार की करीब 10 हजार यूनिट्स बिक जाती हैं। दरअसल जिस कार में सेडान और एसयूवी दोनों का मज़ा एक साथ मिले उसे ही क्रॉसओवर कार कहते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि आने वाले समय में Crossover कारों की भारी डिमांड देखने को मिलेगी…
क्रॉसओवर सेगमेंट में हुंडई की एंट्री!
भारत में क्रॉसओवर सेगमेंट तेजी से बड़ा हो रहा है और ऐसे में हुंडई इस सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने के लिए नई कार पर काम कर रही है। सोर्स के मुताबिक नया मॉडल i20 प्लेटफॉर्म (कोडनेम: Bc4i) पर बेस्ड होगा। भारत में इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी फ्रोंक्स, टोयोटा टैसर और टाटा नेक्सन से होगा। ताजा जानकारी के मुताबिक इसे अगले साल के अंत तक पेश किया जायेगा और वित्त वर्ष 2027 में सड़कों पर उतार दिया जाएगा। लेकिन एक अन्य सोर्स के मुताबिक कंपनी इसे अगले साल ऑटो एक्सपो में भी पेश कर सकती है।
हुंडई क्रॉसओवर की ख़ास बातें
- नए मॉडल की कीमत 10-15 लाख रुपये होगी
- i20 के काफी फीचर्स इसमें मिल सकते हैं
- Venue वाला इंजन मिल सकता है
डिजाइन और इंजन
हुंडई की नई क्रॉसओवर के डिजाइन में i20 झलक देखने को मिल सकती है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Venue वाला 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। मैन्युअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा इसमें मिलेगी।
Maruti Fronx से होगा आमना-सामना
भारत में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है । हर महीने यह टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में अपनी जगह बना रही है। शुरुआत में फ्रोंक्स की बिक्री धीमी थी लेकिन अब इसकी बिक्री को रफ़्तार मिल चुकी है। अभी हाल ही में मारुति सुजुकी ने Fronx का Velocity Edition बाजार में उतारा था। आइये जानते हैं इसके फीचर्स…
इंजन और पावर
इस कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन मिलता है जो स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा दी गई है। इतना ही नहीं इसमें 1.2L K-Series का एडवांस्ड Dual Jet, Dual VVT पेट्रोल इंजन भी मिलता है जो 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड AGS गियरबॉक्स से लैस है। इसमें Start-Stop फीचर मिलता है। फ्रोंक्स को आप CNG में भी खरीद सकते हैं जिसकी माइलेज 28.51 km/kg है।
फीचर्स की लंबी लिस्ट
- हेड अप डिस्प्ले
- टर्न बाय टर्न नेविगेशन
- 360 डिग्री कैमरा
- वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर
- 9 इंच HD स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम
- एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो की सुविधा
308 लीटर बूट स्पेस
स्पेस की इस कार में कोई कमी नहीं है। 5 लोग आसानी से इसमें बैठ सकते हैं। इसके बूट में 308 लीटर का स्पेस दिया गया है। यह चार मीटर से कम लम्बाई वाली कार है। अब देखना होगा हुंडई की क्रॉसओवर इसे कितनी टक्कर दे पाती है।
यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम के लिए ये हैं बेस्ट पावरफुल बाइक्स, गीली और खराब सड़कों पर मिलेगा पूरा कंट्रोल
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
59 mins agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
5 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
6 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines