Hyundai Discount Offers in May: इस महीने (मई 2024) अगर आप हुंडई की नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्दी करें क्योंकि कंपनी अपनी चुनिंदा कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही है। इस महीने आप i10 Nios, i20, Exter और Venue पर पूरे 48,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह डिस्काउंट 31 मई तक ही लागू है। आइये जान लेते हैं किस मॉडल पर चल रहा है कितना डिस्काउंट।
Hyundai Venue
- डिस्काउंट: 35,000 रुपये
मई के इस महीने में हुंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue पर आप पूरे 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस डिस्काउंट में 25,000 का कैश डिस्काउंट और 10,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वेन्यू एक शानदार गाड़ी है जोकि कई अच्छे फीचर्स से लैस है। वैसे जल्द ही आपको वेन्यू का फेसलिफ्ट मॉडल देखने को मिल सकता है।
Hyundai Exter
- डिस्काउंट: 10,000 रुपये
हुंडई अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर (Exter) पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इस गाड़ी की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है। यह देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में भी शामिल हो चुकी है। एक्सटर की कम कीमत और शानदार फीचर्स इसे वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: 32km की माइलेज के साथ नई Maruti Swift CNG जल्द होगी लॉन्च, कीमत हुई लीक!
Hyundai Grand i10 Nios
- डिस्काउंट:48,000 रुपये
अगर आपको एक दमदार हैचबैक कार खरीदनी है तो आप हुंडई की ग्रैंड आई 10 नियोस के बारे में विचार कर सकते हैं। इस कार को खरीदने पर आप पूरे 48,000 रुपये तक का डिस्काउंट का लाभ आप उठा सकते हैं। इस डिस्काउंट में 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इस कार में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है।
Hyundai i20
- डिस्काउंट: 45,000 रुपये
प्रीमियम हैचबैक कारों की लिस्ट में हुंडई i20 सबसे बेहतरीन कार के रूप में जानी जाती है। इस समय इस कार पर पूरे 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट में 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 7.04 लाख रुपये से शुरू होती है। कार में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है। डिस्काउंट के अलावा इन कारों पर 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 3 साल अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी भी ऑफर की जा रही है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2.89 लाख में घर लाएं Maruti की ये 7 सीटर कार, जीरो डाउन पेमेंट का मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
5 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
9 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
10 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines