Hyundai June Discount: इस महीने (जून 2025)अगर आप हुंडई की कोई नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी नए और पुराने मॉडल पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Grand i10 Nios से लेकर Ioniq 5 पर 4 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। ऑफर्स में कॉर्पोरेट, एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डिस्काउंट का फायदा 30 जून तक उठाया जा सकता है।
Ioniq 5 पर 4 लाख का डिस्काउंट
Hyundai इस महीने अपनी कारों पर भारी बचत का मौका दे रही है। कंपनी सबसे ज्यादा छूट 2024 में बनी कारों पर दे रही है जिसमें Ioniq 5 सबसे आगे है। इस कार पर 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फुल चार्ज में यह कर 631 किलोमीटर तक की रेंज देती है। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। डीलर आपको डिस्काउंट ब्रेकअप के बारे में ज्यादा डिटेल्स दे पाएंगे। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 46.05 लाख रुपये है।
फीचर्स की बात करे तो इसमें 72.6kWh का बैटरी दिया है जो 217bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। सिंगल चार्ज पर 631 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। यह EV 150kWh चार्जर की मदद से 21 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है। जबकि 50kWh चार्जर के जरिए इसे फुल चार्ज होने में 1 घंटे का समय लगता है। डिजाइन के मामले में यह कार बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करती, क्योंकि इसका डिजाइन बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल नहीं है। सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डेली यूज के साथ लंबी दूरी के लिए भी यह एक अच्छी कार है।
Hyundai की इन कारों पर भी बंपर ऑफर
इस महीने Grand i10 Nios पर 70,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इस कार की कीमत 5.98 लाख से 8.38 लाख रुपये के बीच है। इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट और स्क्रैपेज डिस्काउंट शामिल है।
इसके अलावा हुंडई की सेडान कार Aura पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.54 लाख से 9.11 लाख रुपये के बीच है। इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट और स्क्रैपेज डिस्काउंट शामिल है। Aura एक बेहतरीन सेडान कार है और इसमें स्पेस भी अच्छा मिल जाता है।
कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि i20 पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा Venue पर 85,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस महीने Verna पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं Creta पर 5,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। Alcazar पर 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की प्रीमियम एसयूवी Tucson पर 1 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 125cc सेगमेंट में बजाज ऑटो फिर मचाएगी धमाल! जल्द लॉन्च होगा नया मॉडल, Shine 125 को मिलेगी कांटे की टक्कर
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
14 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
18 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
20 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines