देश में CNG कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। कई नए मॉडल बाजार में आ गये है और कुछ अभी आना बाकी हैं। ग्राहकों को लुभाने के कार कंपनियां मौजूदा मॉडल को एक्स्ट्रा फीचर्स देकर बाजार में उता रहे हैं। हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter CNG में नया EX वेरीएंट लॉन्च कर दिया है। इस नए वेरिएंट में कुछ नए फीचर्स को शामिल किये हैं। आइये जानते हैं Exter Hy CNG को नए वेरिएंट में क्या खास और नया देखने को मिलेगा।
Hyundai Exter Hy CNG के नए वेरिएंट को बेस वेरिएंट के तौर पर ऑफर किया गया है। इस वेरिएंट को खासतौर पर यूथ को आकर्षिक करने के लिए उतारा गया है। कंपनी के मुताबिक एक्सटर में कुछ फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। जिसमें 6 एयरबैग्स, 4.2 इंच कलर्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एच-शेप एलईडी टेल लैंप, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट, की-लैस एंट्री जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा इस एसयूवी में किसी भी तरफ का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: कर लो तैयारी! अगले महीने आ रही है मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार! क्रेटा इलेक्ट्रिक को मिलेगी कांटे की टक्कर
Exter EX CNG वेरिएंट के ख़ास फीचर्स
- 6 एयरबैग स्टैंडर्ड
- 67 सेमी (4.2″) कलर TFT MID के साथ डिजिटल क्लस्टर
- सिग्नेचर H-LED टेल लैंप
- ड्राइविंग सीट हाइट एडजस्टमेंट
- कीलेस एंट्री
- सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम
इंजन और पावर
EXTER CNG Dual Cylinder में 1.2L Bi-Fuel (पेट्रोल+CNG) इंजन दिया है जो 69 PS की पावर और 95.2 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। ARAI की रिपोर्ट के मुताबिक यह 27.1 km/kg की माइलेज देगी। माइलेज के लिहाज से यह बेहतर मॉडल है। इस एसयूवी का सीधा मुकाबला Tata Punch CNG से होगा।
यह भी पढ़ें: बदल जाएगी हीरो स्प्लेंडर प्लस, नए अवतार में होगी लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान पहली बार नजर आई
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 hr agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
4 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines