भारतीय कार बाजार में आने वाले दिनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. Hyundai, Kia और Toyota अपनी नई और अपडेटेड कारों के साथ बाजार में उतरने की तैयारी कर रही हैं. इनमें एक नई 7-सीटर प्रीमियम SUV, Kia Seltos का हाइब्रिड वर्जन और Toyota Glanza का फेसलिफ्ट शामिल है. खास बात यह है कि तीनों कारें अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं. कहीं ज्यादा सीटिंग और Hybrid Powertrain पर फोकस है, तो कहीं नए इंजन और नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.
Hyundai की नई 7-सीटर SUV पर नजर
Hyundai एक नई प्रीमियम 3-Row SUV पर काम कर रही है, जिसे फिलहाल Ni1i Codename दिया गया है. हालांकि, कंपनी ने अभी इस SUV से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है. इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है. मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को 2027 या उसके बाद तक आगे बढ़ाया जा सकता है.
Hyundai की इस नई SUV में Hybrid Powertrain मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के लिए कंपनी इसमें 1.5-लीटर Naturally Aspirated Petrol Engine के साथ हाइब्रिड सिस्टम दे सकती है. इसके अलावा कंपनी हर साल करीब 50,000 यूनिट का उत्पादन करने का लक्ष्य रख सकती है.
अगर Hyundai Ni1i भारतीय बाजार में आती है, तो इसका मुकाबला Mahindra XUV 7XO, Tata Safari और MG Hector Plus जैसी 3-Row SUVs से हो सकता है. इसके अलावा आने वाले समय में Maruti Suzuki, Renault, Nissan और Toyota की 3-Row SUVs भी इसके मुकाबले में उतर सकती हैं.
Kia Seltos का आएगा Strong Hybrid वर्जन
Kia ने नई जनरेशन सेल्टोस को इस साल पेश किया है. अब कंपनी इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन को भी भारतीय बाजार में लाने की तैया कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अगले साल पेश किया जा सकता है. माना जा रहा है कि Seltos हाइब्रिड की एंट्री कंपनी की अगली जनरेश क्रेट के लॉन्च के बाद हो सकती है.
Seltos Hybrid में 1.5-लीटर Naturally Aspirated Petrol Engine के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिक सिस्टम मिलने की उम्मीद है. इस सेटअप में एक इलेक्ट्रिक मोटर और छोटी बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा. इसका मकसद पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से बेहतर फ्यूल इफिशिएंसी देना होगा.
सेल्टोस के इस वर्जन में डिजाइन और फीचस् के लेवल पर बड़े बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. यानी सामान्य सेल्टोस और हाइब्रिड मॉडल के बीच सबसे बड़ा फर्क हो सकता है. हालांकि हाइब्रिक सिस्टम और बैटरी की वजह से इसके बूट स्पेस में सामान्य सेल्टोस के मुकाबले थोड़ी कमी आ सकती है.
हालांकि, फिलहाल यह जानकारी रिपोर्ट्स और संभावनाओं पर आधारित है. कंपनी ने डीजल मॉडल को लेकर ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
Toyota Glanza का भी आएगा Facelift
Toyota अपनी प्रीमियन हैचबैक Glanza का फेसलिफ्ट भी लाने की तैयारी कर रही है. मौजूद रिपोर्ट्सके मुताबिक इसका डेब्यू 14 अक्टूबर को हो सकता है. हालांकि आधिकारिक लॉन्च से पहले इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में बदलाव संभव है. इसके इंजन की बात करें तो Glanza Facelift में मौजूदा इंजन की जगह नया 1.2-लीटर Z12E Series 3-Cylinder Naturally Aspirated Petrol Engine मिलने की उम्मीद है.
कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन
नई Glanza में बहुत बड़े Design Changes देखने को नहीं मिल सकते हैं. इसमें नया Grille और Updated Front Bumper मिलने की उम्मीद है. Glanza Facelift में फीचर्स के मामले में बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Level-2 ADAS, Ventilated Front Seats, Wireless Phone Charger और TPMS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इसके अलावा 360-Degree Camera, Head-Up Display, 9-Inch Touchscreen और 6 Airbags जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है. हालांकि, इन सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च से पहले जरूरी है.
तीनों कारों में क्या होगा खास?
इन तीनों अपकमिंग कारों की बात करें तो Hyundai Ni1i का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 3-Row SUV होना और इसमें मिलने वाला Hybrid Powertrain हो सकता है. वहीं Kia Seltos Hybrid में 1.5-लीटर Petrol Engine के साथ Strong Hybrid System मिलने की उम्मीद है. दूसरी ओर Toyota Glanza Facelift में नया 1.2-लीटर 3-Cylinder Engine और कई नए Safety तथा Convenience Features मिलने की संभावना है.
लॉन्च से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार
हालांकि, Hyundai Ni1i और Kia Seltos Hybrid से जुड़ी कई जानकारियां अभी Reports और संभावनाओं पर आधारित हैं. वहीं Toyota Glanza Facelift के मामले में 14 अक्टूबर की डेब्यू डेट को लेकर रिपोर्ट सामने आ चुकी है, लेकिन बाकी डिटेल्स की अंतिम पुष्टि कंपनी की ओर से होना बाकी है.
ये भी पढ़ें- Tata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
18 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
22 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
4 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines