मौका मत चूकिए, Hyundai दे रही अपनी कारों पर 1 लाख रुपये तक की बंपर छूट
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Hyundai i10 Nios: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई 31 जुलाई तक अपनी कार i10, i20, Aura, Alcazar और Kona EV पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट ऑफर में एक्सचेज बोनस, कैश डिस्काउंट और कॉर्पोरेट शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार कंपनी अपनी हाई धांसू इलेक्ट्रिक कार Kona EV पर एक लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दी रही है। Kona EV में ADAS, ब्लाइंड-स्पोट कोलीजन अवॉइडेंस असिस्ट जैसे फीचर्स हैं। यह कार ICE, हायब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन में आती है।
Kona EV में एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 490 KM तक चलती है। कंपनी अपनी एसयूवी कार वेन्यू, नई जेनरेशन कार वरना और क्रेटा पर कोई डिस्काउंट नहीं दी रही है। इसके अलावा Alcazar पर 20,000 का एक्सचेज बोनस दिया जा रहा है।

फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार जुलाई 2023 Hyundai i10 Nios पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा इस कार पर 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।Hyundai Grand i10 Nios में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 83 PS की पावर क्षमता रखता है और 114 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। खास बात यह है कि इस धाकड़ कार में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों वर्जन ऑफर किया जाते हैं।
कंपनी अपनी Hyundai Aura कॉम्पैक्ट सेडान पर कुल 23 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। बता दें Hyundai Aura में चार ट्रिम E, S, SX और SX(O) मिलते हैं। यह कार 6.33 लाख से 8.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। इसमें छह कलर ऑप्शन में ऑफर की जाती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: