Hyundai की नई इलेक्ट्रिक कार, महज 18 मिनट में होगी चार्ज

Hyundai Ioniq 5 N में 8 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिलेगा। इसमें बड़े 21-इंच के व्हील दिए जाएंगे। कार में USB-C पोर्ट, वायरलेस चार्जर है।

Hyundai Ioniq 5 N will launch soon know price features range full details

Hyundai Ioniq 5 N

विज्ञापन

Hyundai Ioniq 5 N: हुंडई अपनी नई ईवी कार Hyundai Ioniq 5 N लेकर आने वाला है। यह कार 84kWh की धाकड़ बैटरी सेटअप के साथ मिलेगी। यह न्यू जनरेशन कार महज 18 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। कंपनी ने हाल ही में अपनी इस जबरदस्त कार से पर्दा उठाया है। अनुमान है कि Hyundai Ioniq 5 N ग्लोबल मार्केट के बाद  इंडिया में भी पेश की जाएगी। यह स्टाइलिश कार डुअल मोटर के साथ 478kW की पावर देगी।

3 सेकंड में पकड़ लेगी स्पीड

इस कार में 8 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिलेगा। इसमें डैशिंग फ्रंट लुक्स मिलेंगे। कार में बड़े 21-इंच के व्हील दिए जाएंगे। कार में USB-C पोर्ट, वायरलेस चार्जर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल डिस्पले मिलेगा। कार 3.25 सेकंड में 0 से 60 kmph तक की स्पीड पकड़ लेगी। फिलहाल कंपनी ने इस कार के लॉन्च डेट और डिलीवरी डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसामिशन मिलेगा।

Advertisment

कार में एक वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन

फिलहाल बाजार में Hyundai IONIQ 5 मौजूद है। यह कार 5 सीटर कार है, इस SUV में 584 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह कार 50kW के चार्जर से एक घंटे में चार्ज हो जाती है। कंपनी अपनी इस कार को 45.95 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर करती है। कार में एक वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह कार सिंगल चार्ज पर 631 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। IONIQ 5 में 72.6 kWh का बैटरी पैक मिलता है। कार में 214.56 bhp की पावर मिलती है। कार 11 kW AC चार्जर से 6 घंटे 55 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।

कार में वायरलेस फोन चार्जर और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल

यह 5 सीटर कार है। बाजार में यह कार Volvo XC40 Recharge और Kia EV6 से कम्पीट करती है। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग दिए हैं। इसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में वायरलेस फोन चार्जर, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। कार में इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है, जिससे कार को अचानक मोड़ने पर यह ऑटोमैटिक रूप से चारों पहियों को कंट्रोल करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ