हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Hyundai की ioniq 5 को जबरदस्त रिस्पांस तो kona की नहीं हो रही सेल, ऐसा क्यों? जानें डिटेल

विज्ञापन
Hyundai Ioniq 5 EV

Hyundai Cars: इंडियन कार मार्केट में ईवी वाहनों की हाई डिमांड है। इस बीच ग्राहक SUV कारों को भी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कार निर्माता कंपनी Hyundai की बात करें तो बीते मार्च माह में इसकी एसयूवी Creta सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा।

Hyundai  की सेल में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी

हुंडई मोटर इंडिया के हालिया आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2023 में कंपनी ने कुल 50,600 यूनिट बेची। फरवरी में ये आंकड़ा 46,968 यूनिट था। वहीं, मार्च 2022 से कंपेयर करें तो उस समय कंपनी ने कुल 44,600 यूनिट सेल की थी। वहीं, इलेक्ट्रिक कार Hyundai kona के आंकड़ें चौंकाने वाले थे। पिछले दो महीने से कोना की एक भी यूनिट नहीं बिकी हैं। जबकि कंपनी की नई इलेक्ट्रिक अवतार ioniq 5 को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। मार्च 2023 में ioniq 5 की 21 यूनिट्स की बिक्री हुई।

और पढ़िए – दोगुनी हुई EV Cars की बिक्री, TATA रेस में सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट 

विज्ञापन

और पढ़िए – Lamborghini Urus S: Turbocharged इंजन और लग्जरी फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

पिछले साल Hyundai kona थी हाई डिमांड 

हुंडई कोना EV के पिछले 6 महीने की सेल्स की बात करें, तो पिछले 2 महीने से इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी है। जबकि जनवरी में 40 यूनिट बिकी थीं। इससे पहले साल 2022 में kona की अक्टूबर में 106 यूनिट, नवंबर में 95 यूनिट और दिसंबर में 120 यूनिट की बिक्री हुई थी। जिससे पता लगता है कि इस कार की डिमांड पहले से घटी है। टाटा और एमजी समेत अन्य ब्रांडों की इलेक्ट्रिक कार का बाजार में होना भी इसकी एक वजह है।

विज्ञापन

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola