Hyundai ioniq 5 Discount: मई का चल रहा है और गाड़ियों पर डिस्काउंट लगातार बना हुआ है। अगर एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस समय हुंडई मोटर इंडिया अपनी इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दे रही है। आपको बता दें कि ये कार फुल चार्ज में 631 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। अगर आप इस कार को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।
Hyundai ioniq 5 पर आया 4 लाख का डिस्काउंट
इस महीने फिर से Ioniq 5 पर काफी बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। डीलरशिप पर अब ही भी इस गाड़ी का पुराना स्टॉक बचा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने हुंडई आयोनिक 5 (Hyundai Ioniq 5) MY2024 मॉडल खरीदने पर 4 लाख रुपये की बचत हो सकती है। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। हुंडई आयनिक 5 की एक्स-शोरूम कीमत 46.05 लाख रुपये है।
631 km प्लस की ड्राइविंग रेंज
हुंडई आयनिक 5 में 72.6kWh की बैटरी दी गई है जो 217bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। सिंगल चार्ज पर 631 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। यह EV 150kWh चार्जर की मदद से 21 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है। जबकि 50kWh चार्जर के जरिए इसे फुल चार्ज होने में 1 घंटे का समय लगता है।
फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार में सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर अस्सिटेंट सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इक अलावा इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें मिलती हैं। यह एक बढ़िया इलेक्ट्रिक गाड़ी है जिसकी रेंज और और एडवांस्ड फीचर्स इसे खास बनाते हैं। डेली यूज के साथ लंबी दूरी के लिए भी यह एक अच्छी कार है।
सिटी से लेकर लंबी दूरी के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। लेकिन इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है, जिसकी वजह से यह वैल्यू फॉर साबित नहीं होती। लेकिन इसकी रेंज काफी बेहतर है। हुंडई को किफायती EV पर काम करने की जरूरत है। 40-45 लाख की कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए ग्राहक हुंडई के पास नहीं जाएगा, वो किसी प्रीमियम ब्रांड के पास जाएगा, क्योंकि यहां बात ब्रांड वैल्यू की है।
यह भी पढ़ें: गुजरात प्लांट में बनी मारुति की इस कार ने जापान में मचाया धमाल! क्रैश टेस्ट में मिली 4-स्टार रेटिंग
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
6 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
8 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
11 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines