Hyundai Motor India अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए एक्सपोर्ट अब बड़ी तैयारी कर रही है। इस बारे में कंपनी के प्रबंध निदेशक उन्सू किम ने बाताया कि कंपनी अफ्रीका और पड़ोस के उभरते बाजारों को निर्यात के लिए खुद को एक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना चाहती है। हुंडई मोटर इंडिया इस समय अपने एक्सपोर्ट बाजारों में विविधता लाने पर विचार कर रही है, क्योंकि लाल सागर और अन्य भू-राजनीतिक मुद्दों के कारण पश्चिम एशिया जैसे क्षेत्रों में निर्यात के संबंध में उसे चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया से बात करते हुए उन्सू किम ने कहा कि हम कंपनी को उभरते बाजारों के लिए उत्पादन केंद्र के रूप में स्थापित कर रहे हैं। हम अपने लागत-अनुकूलित वाहनों का विनिर्माण और निर्यात उभरते बाजारों में कर रहे हैं।
हुंडई का उभरते बाजारों पर फोकस
किम के मुताबिक मोटर वाहन विनिर्माता के पास घरेलू और निर्यात मात्रा का संतुलित मिश्रण है, जिससे उसे ना सिर्फ अच्छा मुनाफा मिलता है बल्कि यह बाजार में किसी भी उतार-चढ़ाव से बचाव भी प्रदान करता है। किम ने यह भी कहा कि उभरते बाजारों के लिए बेहद उपयुक्त उत्पाद पर हमारा काम लगातार जारी है।
FY25 में गाड़ियों का एक्सपोर्ट
हुंडई ने अफ्रीका, मेक्सिको और लातिनी अमेरिका जैसे करीब सभी क्षेत्रों में काफी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हुंडई ने 40,386गाड़ियों को एक्सपोर्ट किया जबकि 2023-24 की इसी तिमाही में 43,650 गाड़ियों को एक्सपोर्ट किया था।
EV पर फोकस
हुंडई मोटर्स इंडिया का फोकस EVs भी ज्यादा है। हाल ही में हुंडई ने अपनी क्रेटा इलेक्ट्रिक को बाजार में लॉन्च किया था। डिजाइन से लेकर कीमत और रेंज के मामले में यह गाड़ी ग्राहकों को पसंद आ रही है। भविष्य में कंपनी की तरफ से कई नई कारें लॉन्च होनी बाकी हैं। इसके अलावा हुंडई हाइब्रिड कारों पर भी विचार कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Fastest 125cc Bike: स्टाइल के रफ्तार भी, ये हैं भारत की सबसे तेज 125cc बाइक्स
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
5 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
7 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
10 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines