Hyundai i10: पुरानी गाड़ियों के बाजार में मिड सेगमेंट सस्ती गाड़ियों की डिमांड अधिक रहती है। दीपावली पर पुरानी गाड़ियों का बाजार भी गर्म है। पुरानी कारें बेचने वाली अलग-अलग वेबसाइट पर ऐसी कारों की डिटेल है। बाजार में 1.89 लाख में Hyundai i10 तो 2.50 लाख में Renault Duster मिल रही है।
1.89 लाख में Hyundai i10 Magna
spinny के मुताबिक यह कार साल 2010 मॉडल की है। यह Hyundai i10 का Magna मॉडल है। इसमें 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह कार 70000 किलोमीटर चली हुई है। यह मैनुअल 1.89 लाख रुपये में ऑफर की जा रही है। यह 1st ओनर कार है। इसमें Oct 2024 तक का इंश्योरेंस मिलेगा और यह कार राजौरी गार्डन दिल्ली में है।
1.99 लाख में Alto 800
यह साल 2013 की कार है। यह Maruti Suzuki Alto 800 का LXI मॉडल है। यह कार 48000 किलोमीटर चली हुई है और इसमें पेट्रोल इंजन मिलता है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन कार है और यह 1st ओनर है। कार यूपी 14 से पंजीकृत है। फिलहाल यह राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में है। कार 1.99 लाख में मिल रही है।
2.50 लाख में Renault Duster
cardekho के अनुसार यह कार साल 2013 की है। यह कार 85692 किलोमीटर तक चली हुई है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। कार को EMI पर लेने का ऑप्शन भी है। इसे आप 10,857 रुपये प्रतिमाह पर ले सकते हैं। Renault Duster डीजल इंजन में आती है। यह कार 85 PS की पावर देती है। यह बिग साइज एसयूवी कार 2.50 लाख में मिल रही है।
Renault Duster
4.95 लाख में Scorpio
यह Mahindra Scorpio का VLX मॉडल है। यह साल 2014 की कार है। इसमें 2 व्हील ड्राइव आता है। यह कार 82401 kms तक चली हुई है। यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन में है। यह 1st ओनर कार 4.95 लाख रुपये में मिल रही है। बता दें Mahindra Scorpio 12.05 kmpl की माइलेज देती है। कार में 2179 CC का इंजन मिलता है। कार में 120 bhp की पावर मिलती है। कार में 290 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। कार में 16 इंच के बड़े टायर साइज मिलते हैं।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
8 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines