1.89 लाख में Hyundai i10 तो 2.50 लाख में मिल रही Renault Duster

Hyundai i10 का Magna मॉडल बिक्री के लिए है। इसमें 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह कार 70000 किलोमीटर चली हुई है।

Hyundai i10 Magna

Hyundai i10 Magna

विज्ञापन

Hyundai i10: पुरानी गाड़ियों के बाजार में मिड सेगमेंट सस्ती गाड़ियों की डिमांड अधिक रहती है। दीपावली पर पुरानी गाड़ियों का बाजार भी गर्म है।  पुरानी कारें बेचने वाली अलग-अलग वेबसाइट पर ऐसी कारों की डिटेल है। बाजार में 1.89 लाख में Hyundai i10 तो 2.50 लाख में Renault Duster  मिल रही है।

1.89 लाख में Hyundai i10 Magna

spinny के मुताबिक यह कार साल 2010 मॉडल की है। यह Hyundai i10 का Magna मॉडल है। इसमें 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह कार 70000 किलोमीटर चली हुई है। यह मैनुअल 1.89 लाख रुपये में ऑफर की जा रही है। यह 1st ओनर कार है। इसमें Oct 2024 तक का इंश्योरेंस मिलेगा और यह कार राजौरी गार्डन दिल्ली में है।

विज्ञापन

1.99 लाख में Alto 800

यह साल 2013 की कार है। यह Maruti Suzuki Alto 800 का LXI मॉडल है। यह कार 48000 किलोमीटर चली हुई है और इसमें पेट्रोल इंजन मिलता है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन कार है और यह 1st ओनर है। कार यूपी 14 से पंजीकृत है। फिलहाल यह राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में है। कार 1.99 लाख में मिल रही है।

2.50 लाख में Renault Duster

cardekho के अनुसार यह कार साल 2013 की है। यह कार 85692 किलोमीटर तक चली हुई है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। कार को EMI पर लेने का ऑप्शन भी है। इसे आप 10,857 रुपये प्रतिमाह पर ले सकते हैं। Renault Duster डीजल इंजन में आती है। यह कार 85 PS की पावर देती है। यह बिग साइज एसयूवी कार 2.50 लाख में मिल रही है।

विज्ञापन

Renault Duster

Renault Duster

विज्ञापन

4.95 लाख में Scorpio

यह Mahindra Scorpio का VLX मॉडल है। यह साल 2014 की कार है। इसमें 2 व्हील ड्राइव आता है। यह कार 82401 kms तक चली हुई है। यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन में है। यह 1st ओनर कार 4.95 लाख रुपये में मिल रही है। बता दें Mahindra Scorpio 12.05 kmpl की माइलेज देती है। कार में 2179 CC का इंजन मिलता है। कार में 120 bhp की पावर मिलती है। कार में 290 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। कार में 16 इंच के बड़े टायर साइज मिलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ