---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

कम कीमत में लग्जरी कार की फिलिंग, Hyundai की यह कार दे रही Swift को टक्कर, जानें डिटेल

Hyundai Cars: Hyundai की कार इंडियन मार्केट में अपने दमदार फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में कंपनी की एक कार है Hyundai Grand i10 Nios. यह कार बाजार में maruti suzuki swift और renault triber को टक्कर देती है। आठ इंच के इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और एक वायरलेस फोन चार्जर Hyundai Grand i10 […]

---विज्ञापन---

Hyundai Cars: Hyundai की कार इंडियन मार्केट में अपने दमदार फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में कंपनी की एक कार है Hyundai Grand i10 Nios. यह कार बाजार में maruti suzuki swift और renault triber को टक्कर देती है।

आठ इंच के इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और एक वायरलेस फोन चार्जर

Hyundai Grand i10 Nios में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 83 PS की पावर क्षमता रखता है और 114 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कार में Android Auto और Apple CarPlay के साथ आठ इंच के इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और एक वायरलेस फोन चार्जर दिया गया है।

---विज्ञापन---
Grand i10 NIOS

Grand i10 NIOS

धांसू कलर ऑप्शन मिलते हैं

Hyundai Grand i10 Nios शुरूआती कीमत 5.69 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। बाजार में पांच ट्रिम Era, Manga, Sportz Executive, Sportz and Asta मिलती है। Magna and Sportz CNG में मिलती है। इसमें 6 मोनोटोन और दो ड्यूल टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें Polar White, Titan Grey, Typhoon Silver, Spark Green (new), Teal Blue and Fiery Red, Spark Green (new) with Black Roof and Polar White with Black Roof जैसे धांसू कलर ऑप्शन मिलते हैं।

छह एयरबैग और ABS जैसे सेफ्टी फीचर्स

कार में छह एयरबैग, EBD, ABS, हिल असिस्टेंट, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो हेडलाइट्स और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप फीचर है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX एंकर का फीचर दिया गया है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 04, 2023 02:25 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola