हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Hyundai की इस स्टाइलिश कार में 9 कलर ऑप्शन, 27 की माइलेज और कीमत 8 लाख से शुरू

Hyundai Grand i10 Nios में स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल मिलती है, कार के रियर बंपर पर Y शेप LED DRLs दिए गए हैं। कार में 15 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील आते हैं, इसमें 8 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।

विज्ञापन
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios cng car details in hindi: यंगस्टर्स को ट्रेंडी कलर और स्टाइलिश लुक्स वाली गाड़ियां पसंद आती हैं। बाजार में एक डैशिंग लुक्स देने वाली हैचबैक कार है Hyundai Grand i10 Nios.

यह स्मार्ट कार एडवांस फीचर्स के साथ आती है, इसकी रनिंग कॉस्ट कम पड़े इसलिए इसमें सीएनजी इंजन ऑप्शन भी अवेलेबल है। यह 5 सीटर कार शुरुआती कीत 7.27 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें 9 कलर ऑप्शन आते हैं।

चार वेरिएंट और हाई पावर इंजन ऑप्शन

Grand i10 Nios में Era, Magna, Sportz और Asta चार वेरिएंट आते हैं। इसमें USB टाइप सी फास्ट चार्जर और डिजिटल कलस्टर दिया गया है। कार का टॉप मॉडल 10.41 लाख रुपये में आता है। यह कार 1197 cc इंजन और दो ट्रांसमिशन में ऑफर की जाती  है।

विज्ञापन

एडवांस सेफ्टी फीचर्स और धाकड़ लुक्स

हुंडई की इस कार का सीएनजी वर्जन 9.38 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। कंपनी का दावा है कि सीएनजी पर यह कार 27 km/kg तक की माइलेज देती है। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है। कार का पेट्रोल वर्जन 19.5 kmpl तक की माइलेज देता है। कार में क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन मिलता है।

स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल और डायमंड कट अलॉय व्हील

Grand i10 Nios में स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल मिलती है, कार के रियर बंपर पर Y शेप LED DRLs दिए गए हैं। कार में शॉर्क फिन एंटीना दिया गया है। इसमें LED टेललैंप के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप आते हैं। कार में 15 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील मिलते हैं। कार में छह मोनोटोन और दो डुअल टोन कलर अवेलेबल हैं। इसमें 8 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दी जा रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift पर आया ‘दिल’, बुक करने से पहले 7 लाख से शुरू होने वाली Hyundai Exter के जानें फीचर्स

ये भी पढ़ें: महज 11000 रुपये देकर घर ले जाएं Royal Enfield Classic 350, तीन साल के लिए 7800 देनी होगी EMI

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola