हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

महज 13000 प्रतिमाह पर घर ले जाएं Hyundai की यह धांसू कार, 26 की माइलेज और फीचर्स शानदार

विज्ञापन
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios: हुंडई की एक स्मॉल साइज धाकड़ कार है i10 Nios. यह कार अपने फीचर्स और धाकड़ लुक्स में mini cooper को टक्कर देती है। खास बात यह है कि यह कार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों वर्जन में ऑफर की जाती है।

1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन

इस कार में दमदार 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। कंपनी अपने इस मॉडल में 5 ट्रिम Era, Manga, Sportz Executive, Sportz और Asta ऑफर करती है। Hyundai Grand i10 Nios सड़क पर 83 PS की हाई पावर देती है।

Hyundai Grand i10 Nios

डीजल वर्जन में 26.2 kmpl की हाई माइलेज

इस धांसू कार का डीजल वर्जन 26.2 kmpl की हाई माइलेज देता है। वहीं, इस कार का सीएनजी वर्जन 20.7 kmpl की माइलेज देता है। Hyundai Grand i10 में 114 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स में आती है।

इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल

Hyundai Grand i10 Nios में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और रियर सीट पर बच्चे के लिए ISOFIX एंकर का फीचर मिलता है। कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और क्रूज़ कंट्रोल आता है। कार में हिल असिस्टेंट का फीचर है, जिससे कार ऊंचे रास्तों या पहाड़ पर पीछे घिसने से रोकने में मदद मिलती है।

छह एयरबैग, EBD के साथ ABS सिस्टम

Hyundai Grand i10 Nios शुरुआती कीमत 5.69 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में मिलती है। कार का टॉप मॉडल 8.51 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, EBD के साथ ABS का सिस्टम दिया गया है। एबीएस चारों पहियों को कंट्रोल करता है।

Hyundai Grand i10 Nios

8 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले 

इस कार में शानदार रियर वेंट्स, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो एसी और ऑटो हेडलाइट्स जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। Hyundai Grand i10 Nios में 6 मोनोटोन और दो ड्यूल टोन कलर ऑप्शन मिलता है। इस कार में 8 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है।

डाउन पेमेंट खरीदें

कार को 69 हजार रुपये का डाउन पेमेंट देकर घर ले जा सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको 5 साल के लिए 9.8 फीसदी ब्याजदर के साथ प्रतिमाह 13075 रुपये की किस्त देनी होगी। लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी हुंडई डीलरशिप पर जाना होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें