Hyundai Grand i10 CSD Offer: इस समय कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए नए-नए डिस्काउंट और ऑफर पेश कर रही हैं। खासकर CSD यानी कैंटीन पर भारतीय जवानों के किये टैक्स में छूट देकर काफी बड़ी बचत का फायदा दे रही हैं। इस समय हुंडई मोटर इंडिया अपनी छोटी कार i10 पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हुंडई ने ग्रैंड i10 निओस कार को देश के जवानों के लिए CSD के माध्यम से उपलब्ध करा दिया है। कैंटीन से इस कार को लेने वाले ग्राहकों को टैक्स में काफी छूट मिलती है, जिसके कारण ये कार काफी सस्ती पड़ती है।
Grand i10 पर 1.38 लाख की होगी बचत
हुंडई मोटर इंडिया ने नवंबर में अपडेट हुई ग्रैंड i10 निओस की CSD कीमतों को अपडेट किया है। CSD कीमतों के मुताबिक ग्रैंड i10 निओस को ख़रीदने पर आप 1.07 लाख रुपये से लेकर 1.38 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह ऑफर सिर्फ CSD पर ही उपलब्ध है, जिसका फायदा सिर्फ देश के जवानों को मिलेगा, आम ग्राहकों के लिए यह ऑफर नहीं है। CSD डिस्काउंट के बाद Grand i10 NIOS Era की कीमत 4,85,710 रुपये से शुरू होती है। जब की इसके टॉप मॉडल Asta की कीमत 7,37,436 लाख है जबकि बिना CSD के इसकी कीमत 8,56,300 लाख रुपये है। आइये एक नजर डाल लेते हैं इस कार के फीचर्स और इंजन के बारे में…
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Grand i10 NIOS अपने सेगमेंट की सबसे आरामदायक कार है। सिटी और हाईवे पर यह जमकर चलती है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 30 से ज्यादा सेफ्टी ,फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें नए Allow Wheels भी देखने को मिलेंगे कार के डिजाइन और इंटीरियर में कोई कोई नयापन नहीं है। मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, टायरप्रेशर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ABS+EBD, सेन्ट्रल डोर लॉकिंग 17.14cm टच स्क्रीन डिस्प्ले ऑडियो, 4 स्पीकर्स, स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो कंट्रोलर, रियर AC वेंट और USB पोर्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें 1.2l Kappa पेट्रोल इंजन लगा है।
Grand i10 NIOS Corporate
आम ग्राहकों को भी मिलेगा फायदा
आम ग्राहकों के लिए हुंडई ने ग्रैंड i10 पर नवंबर के इस महीने पूरे 58,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर का फायदा सिर्फ इसी महीने तक लागू रहेगा। इस पूरी बचत में एक्चेंस ऑफर, कैश डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डेल भी शामिल है। अधिक जानकारी के लिए हुंडई शो-रूम से संपर्क करें। भारत में इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट से होगा।
यह भी पढ़ें: ये 5 SUV बनी ग्राहकों की पसंद, No.1 पर रही Mahindra की ये कार
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
10 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
12 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
13 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines