Hyundai Exter: हुंडई ने अपनी सबसे सस्ती सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter को हाल ही में लॉन्च किया है। बीते 10 जुलाई को लॉन्च के बाद अब तक कार की करीब 16,000 से अधिक यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। लोग डीलरशिप पर लाइन लगाकर इसकी बुकिंग कर रहें हैं।
AMT वैरिएंट में अधिक बुकिंग
जानकारी के अनुसार बढ़ती डिमांड के चलते कार का वेटिंग टाइम ढाई महीने तक का है। Hyundai Exter AMT पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड है। हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter) सनरूफ और डैशकैम जैसे कई धाकड़ फीचर्स के साथ आती है।
कार की लंबाई करीब 3,815 mm है
Hyundai Exter में EX, S, SX, SX(O) और SX(O) पांच ट्रिम ऑफर किए गए हैं। यह कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी। वहीं, इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 9.32 लाख रुपये एक्स शोरूम तय की गई है। कार की लंबाई करीब 3,815 mm है।
5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
Hyundai Exter 18 से 20 kmpl की माइलेज देगी। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा। कार में सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर मिलेंगे जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कार में 1.2-लीटर इंजन दिया गया है
कार में 1.2-लीटर इंजन दिया गया है, जो 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 3-प्वाइंट सीट बेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं। कार में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए गए हैं। कार में स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप दिए गए हैं। इसमें कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक ग्रिल और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दिया गया है।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines