Hyundai Exter: हुंडई की कार Exter हाल ही में लॉन्च हुई है। इस कार के आते ही मार्केट में इसका मुकाबला Tata Punch से किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं Exter के वह पांच धांसू फीचर जिससे यह धाकड़ माइक्रो एसयूवी कार पंच को मात दे रही है।
सनरूफ
इन दिनों भारतीय खरीदारों को अपनी कार में सनरूफ काफी पसंद आ रही है। Hyundai Exter में आपको सिंगल-पेन सनरूफ मिलेगी। कार की एसएक्स, एसएक्स (ओ) और एसएक्स (ओ) वैरिएंट में कंपनी ने सनरूफ का ऑप्शन दिया है।
डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
टाटा पंच में 7 इंच की स्क्रीन वाली सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलती है। जबकि एक्सटर में पूरी तरह से डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ऑफर किया जा रहा है। पंच के मुकाबले एक्सटर का डिजीटल डिस्प्ले अधिक फंक्शनल है। यह कई भाषाओं में भी सूचना देने में सक्षम है। पंच में केवल टॉप-स्पेक क्रिएटिव वैरिएंट में सेमी-डिजिटल क्लस्टर उपलब्ध है, जबकि हुंडई मानक के रूप में डिजीटल ड्राइवर डिस्प्ले प्रदान करती है।
फाइल फोटो
डुअल डैशकैम सेटअप
एक्सटर में डुअल डैशकैम सेटअप दिया गया है। यह फीचर कंपनी ने पहली बार किसी सस्ती कार में दिया है। यह फीचर केवल रेंज-टॉपिंग SX (O) कनेक्ट वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके साथ फ्रंट और रियर दोनों कैमरों की सुविधा के साथ 2.3-इंच डिस्प्ले मिलता है। डैश कैम से कार चोरी और सड़क दुर्घटना रोकने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इस कार में सीएनजी और पेट्रोल दोनों इंजन वर्जन लॉन्च किए गए हैं।
फाइल फोटो
वायरलेस फोन चार्जिंग
एक्सटर ग्रैंड आई10 निओस पर आधारित है, इसलिए इसमें हैचबैक के समान कई विशेषताएं हैं। उनमें से एक वायरलेस फोन चार्जिंग है जो माइक्रो एसयूवी के लिए एक और सेगमेंट-पहली पेशकश है। यह फीचर कार के SX (O) और SX (O) कनेक्ट वैरिएंट में दिया गया है।
बड़ा टच स्क्रीन
टाटा एसयूवी एक्म्प्लिश्ड और क्रिएटिव वैरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। वहीं, हुंडई एक्सटर में ग्रैंड आई10 निओस की तरह ही 8 इंच की बड़ी टचस्क्रीन यूनिट दी गई है। कार के बेस-स्पेक EX और EX (O) वैरिएंट के अलावा एक्सटर लाइनअप में यह बड़ी स्क्रीन मिलती है।
टाटा पंच के अलावा इन कारों से भी मुकाबला
कार एक्सपर्ट के मुताबिक Exter अपने सेगमेंट में सबसे अधिक पटखनी टाटा पंच को दे सकती है। इसके अलावा इस कार की बाजार में पहले से मौजूद निसान मैग्नाईट और मारुति फ्रोंक्स जैसे मिड प्राइस सेगमेंट और फैमिली कारों से सीधी टक्कर होगी।
टॉप वैरिएंट की कीमत 9.32 लाख
Hyundai Exter में EX, S, SX, SX(O) और SX(O) पांच ट्रिम ऑफर किए गए हैं। यह कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी। वहीं, इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 9.32 लाख रुपये एक्स शोरूम तय की गई है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा। कार में सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर मिलेंगे जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कार में सेप्टी के लिए 6 एयरबैग
Hyundai Exter की लंबाई करीब 3,815 mm है। जिससे इसे संकरी जगहों में चलाना और मोड़ाना आसान होगा। यह कार 18 से 20 kmpl की माइलेज देगी। कार में सेप्टी के लिए 6 एयरबैग दिए गए है। कार में स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप दिए गए हैं। इसमें कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक ग्रिल और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दिया गया है। कार में 1.2-लीटर इंजन दिया गया है, जो 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 3-प्वाइंट सीट बेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं। कार में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए गए हैं
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
13 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
15 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
18 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
19 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
20 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines