Hyundai Exter या Nissan की Magnite कौन सी एसयूवी आपके लिए रहेगी बेस्ट?, यहां जानें फुल कंपैरिजन
Edited By Amit Kasana

हुंडई एक्सटर और निसान मैग्नाइट
Edited By Amit Kasana

हुंडई एक्सटर और निसान मैग्नाइट
Hyundai Exter VS Nissan Magnite: एसयूवी सेगमेंट में किफायती दाम में हाई माइलेज कारों की काफी डिमांड रहती है। इसी सेगमेंट में दो धाकड़ कार हैं हुंडई की Exter और निशान की Magnite. आइए आपको इन कार के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
यह कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है। कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो सड़क पर 82 bhp की पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार में सीएनजी वर्जन भी ऑफर किया जा रहा है। जो शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

फाइल फोटो
Hyundai Exter में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8 इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 9.32 लाख रुपये एक्स शोरूम है, इसमें डैशकैम और सनरूफ के फीचर्स भी मिलते हैं। फिलहाल इस कार में EX, S, SX, SX(O) और SX(O) पांच ट्रिम ऑफर किए गए हैं। कार में सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर मिलेंगे जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह कार बाजार में शुरुआती कीमत 6 लाख से 11.02 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें 999 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो सड़क पर 98.63 PS की पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।

फाइल फोटो
Nissan Magnite में 20 kmpl की हाई माइलेज मिलती है। यह डैशिंग कार तीन डुअल टोन और फाइव मोनोटोन कलर में बाजार में उपलब्ध है। यह फाइव सीट कार पांच ट्रिम XE, XL, XV Executive, XV और XV Premium में मिलती है। कार में 9.0-इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें 336 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए एडीएएस, एयरबैग दिए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: