Hyundai की इस कार में सनरूफ और डैशकैम, कीमत भी 6 लाख से शुरू, दनादन हो रही बुकिंग

Hyundai Exter price, Hyundai Exter mileage, auto news, cars under 6 lakhs

फाइल फोटो

विज्ञापन

Hyundai Exter: इंडियन कार बाजार में इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी कार काफी चलन में हैं। इसी सेगमेंट में हाल ही में Hyundai ने अपनी अट्रैक्टिव कार Exter को पेश किया है। इस कार में खास बात है कि पहली बार इंडिया में किसी कार में डैशकैम का फीचर मिल रहा है।

Hyundai Exter शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये

डैशकैम एक तरह का कैमरा है, जिसमें मेमोरी कार्ड के माध्यम से कार के आगे पीछे की वीडियो रिकॉर्ड होती है। कार चोरी व सड़क हादसे से बचाव में यह काफी मददगार है। Hyundai Exter शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आती है। इसका टॉप वैरिएंट 9.32 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

विज्ञापन

कार में 1.2-लीटर इंजन दिया गया है

कार में 1.2-लीटर इंजन दिया गया है, जो 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Hyundai Exter में EX, S, SX, SX(O) और SX(O) पांच ट्रिम ऑफर किए गए हैं। Hyundai Exter कार की लंबाई करीब 3,815 mm है।

कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

Hyundai Exter 18 से 20 kmpl की माइलेज देगी। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा। कार में सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर मिलेंगे जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

क्या है ABS, कैसे काम करता है और फायदे

एबीएस तकनीक से हादसों का खतरा कम होता है। यह सिस्टम व्हील सेंसर से चलता है। जो सड़क की कठोर स्थितियों को महसूस करते हैं एबीएस को सक्रिय कर देते हैं। इसमें हादसे के दौरान अचानक ब्रेक लगाने पर चालक को सामान्य ब्रेकिंग सिस्टम से वाहन को कंट्रोल करने का अधिक समय मिल जाता है। सेंसर से एंटी-लॉक ब्रेक ऑटोमेटिक रूप से ऐसा शुरू हो जाते हैं। ब्रेक लगाने पर जब वाहन के पहिए लॉक हो जाते हैं, तो वाहन के सड़क की सतह पर खतरनाक तरीके से फिसलने की (खासकर गीली सतह पर) संभावना होती है।

विज्ञापन

लॉक-अप और स्किडिंग को रोकता है

टायर फिसलने की स्थिति में एबीएस सक्रिय हो जाता है। यह फिसलन की स्थिति में लॉक-अप और स्किडिंग को रोकता है। एबीएस का उपयोग करना नियमित ब्रेक का उपयोग करने से बहुत अलग है। यदि आप स्टॉप साइन, लाल बत्ती या आपके आगे धीमी गति से चलने वाले वाहनों के लिए सामान्य रूप से ब्रेक लगा रहे हैं, तो एबीएस सिस्टम सक्रिय नहीं होगा। तेज स्पीड पर अचानक ब्रेक लगाने पर खुद से ही एबीएस सक्रिय हो जाएगा।

बाजार में इन कारों से है मुकाबला

कार में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए गए हैं। कार में स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप दिए गए हैं। इसमें कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक ग्रिल और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट दिया गया है। बाजार में यह कार Tata Punch, Citroen C3, Renault Kiger, Nissan Magnite और Maruti Suzuki Fronx को टक्कर देती है।

विज्ञापन

कार में 3-प्वाइंट सीट बेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर

कार में 3-प्वाइंट सीट बेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं। हुंडई ने अपनी इस सबसे सस्ती सब कॉम्पैक्ट एसयूवी को बीते 10 जुलाई को लॉन्च किया था। अब तक कार के करीब 16 हजार से अधिक यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ