Hyundai Exter: साउथ कोरियन कंपनी हुंडई अपनी स्मॉल साइज गाड़ियों में लग्जरी फीचर्स देने के लिए जानी जाती है। इस बार कंपनी ने अपनी सस्ती सब कॉम्पैक्ट कार में सनरूफ और डैश कैम जैसे शानदार फीचर्स मिले हैं। हम बात कर रहे हैं हुंडई की नई कार Exter की।
114 Nm का टॉर्क
इस कार में हाई स्पीड पावर देने के लिए 114 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। सुरक्षा के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल और दो कैमरा के साथ डैश कैम का फीचर दिया है। यह हुंडई की पहली कार है जिसमें 11 लाख से कम कीमत में डैशकैम का फीचर मिलता है।
कार सीएनजी वर्जन में भी
Hyundai Exter में 83 PS की पावर मिलती है, जो खराब रास्तों पर हाई माइलेज देने में मदद करती है। इस कार में 1197 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार सीएनजी वर्जन में भी ऑफर की जाती है। पेट्रोल इंजन में यह कार 19 और सीएनजी वर्जन में 27 की माइलेज देती है।
391 लीटर का बूट स्पेस
कार में दो ट्रांसमिशन मैनुअल और ऑटोमैटिक ऑफर किए जाते हैं और इसमें 391 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसमें अधिक सामान लेकर लॉन्ग रूट पर सफर करना आसान है। Hyundai Exter की Maruti Ignis, Nissan Magnite, Renault Kiger, Citroen C3 और Maruti Fronx से कंपैरिजन किया जाता है।
हाई क्लास कार का फील
कार का टॉप मॉडल 10.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो इसे हाई क्लास कार का फील देता है। Hyundai Exter में बाजार में 9 अट्रैक्टिव कलर ऑफर किए जाते हैं। इसमें चार डुअल टोन कलर का भी ऑप्शन है।
ये भी पढ़ें-Maruti की यह 5 सीटर कार, 4 लाख से कम कीमत, 33 की माइलेज
83 PS की पावर
Hyundai Exter में अलग-अलग पांच वेरिएंट मिलते हैं। इसमें वायरलेस चार्जिंग के साथ ऑटो एसी और सिंगल-पेन सनरूफ मिलता है। कार का पेट्रोल इंजन 83 PS की पावर देता है। इसमें एयरबैग के साथ स्टीयरिंग रोटेशन का फीचर है। इसमें रियर पार्किंग कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है। लॉन्च के बाद अभी तक कार की 50000 हजार से अधिक बुकिंग हो चुकी है।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
13 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
15 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
18 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
19 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
20 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines